Rajya Sabha : विपक्ष के आरोपों से सभापति जगदीप धनखड़ हुए आहत, कुर्सी से उठकर चले गए कहा- दुखी मन से…

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Aug 2024 11:55 AM

विज्ञापन

Rajya Sabha : राज्यसभा में पहलवान विनेश फोगाट मामले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. विपक्ष के कुछ सदस्यों के आचरण से दुखी होकर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मेरा अपमान हो रहा है.

विज्ञापन

Rajya Sabha : राज्यसभा में पहलवान विनेश फोगाट मामले पर जोरदार हंगामा गुरुवार को हु आ. राज्यसभा में विपक्ष के कुछ सदस्यों के आचरण से दुखी होकर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह कुछ समय के लिए आसन पर बैठने में खुद को सक्षम नहीं पा रहे हैं. ‘मैं दुखी मन से….’ यह कहते हुए सभापति धनखड़ आसन से उठ कर चले गए और फिर उपसभापति हरिवंश से सदन की कार्यवाही का संचालन किया.

इससे पहले, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के व्यवहार की निंदा की. उन्होंने कहा कि आप चेयर पर चिल्ला रहे हैं. मैं इस व्यवहार की निंदा करता हूं. क्या कोई इस तरह के आचरण को बर्दाश्त कर सकता है?

Read Also : विपक्ष ने राज्यसभा से किया वाॅकआउट, खरगे ने पीएम मोदी पर झूठ बोलने और गुमराह करने का लगाया आरोप

विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया

ओलंपिक स्पर्धा में पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराए जाने के मुद्दे पर चर्चा की मांग को आसन की ओर से खारिज किए जाने के बाद विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया.

विनेश फोगट मामले की वजह से हंगामा

पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगट को अयोग्य ठहराए जाने के मुद्दे पर विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट किया. राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने कहा कि उन्हें (विपक्ष को) लगता है कि केवल उन्हीं का दिल दुख रहा है. पूरा देश उस खिलाड़ी के दुख से दुखी है. हर कोई इस स्थिति को अपने अपने तरीके से शेयर कर रहा है, लेकिन इसका राजनीतिकरण करना, उस खिलाड़ी का सबसे बड़ा अपमान है. उस लड़की को अभी बहुत आगे जाना है.

इसे राजनीति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए: कृष्ण पाल गुर्जर

पहलवान विनेश फोगट के संन्यास पर बीजेपी नेता कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा है कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए. वह हमारे देश का गौरव हैं. इस बेटी के साथ पूरा देश खड़ा है. मैं विपक्ष से आग्रह करना चाहता हूं कि हम उनके साथ खड़े हैं, इसे राजनीति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola