Game Zone Fire Incident: तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, 27 लोगों की गई जान

Updated:
विज्ञापन

game zone fire

Game Zone Fire Incident: गुजरात के राजकोट टीआरपी गेम जोन में आग लगने की घटना में गिरफ्तार तीन आरोपियों युवराज सिंह सोलनली, नितिन जैन और राहुल राठौड़ को पुलिस ने 14 दिन की हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन

Game Zone Fire Incident: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को इस आधार पर 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, क्योंकि तीनों आरोपियों पर आरोप लगा है कि वे पुलिस को जांच में सहयोग नहीं कर रहे.

सोमवार को तीसरा आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सोमवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया. राजकोट के पुलिस उपायुक्त (अपराध) पार्थराजसिंह गोहिल ने कहा, राजकोट पुलिस ने गेम जोन का संचालन करने वाली रेसवे इंटरप्राइज के एक साझेदार राहुल राठौर को गिरफ्तार किया है. मामले में गिरफ्तार किया गया वह तीसरा आरोपी है. पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो व्यक्तियों को इससे पहले गिरफ्तार किया था.

छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के केस

घटना के सिलसिले में टीआरपी ‘गेम जोन’ के छह साझेदारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोपों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. राजकोट तालुका पुलिस ने मामले में धवल कॉरपोरेशन के मालिक धवल ठक्कर, और रेसवे इंटरप्राइज के साझेदार अशोक सिंह जडेजा, किरितसिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरन, युवराजसिंह सोलंकी तथा राहुल राठौर को आरोपी बनाया है.

चार बच्चों सहित 27 लोगों की गई जान

‘गेम जोन’ में शनिवार शाम लगी भीषण आग में चार बच्चों सहित 27 लोगों की मौत हो गई और तीन व्यक्ति झुलस गए. प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी व्यक्तियों ने गेम जोन बनाने के लिए मेटल शीट फैब्रिकेशन का उपयोग करके लगभग दो-तीन मंजिला ऊंचा, 50 मीटर चौड़ा और 60 मीटर लंबा ढांचा बना रखा था. इसमें कहा गया कि संचालकों के पास उचित अग्निशमन उपकरण नहीं थे और उन्होंने स्थानीय अग्निशमन विभाग से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं ले रखा था.

राजकोट के नगर आयुक्त, पुलिस आयुक्त और दो अन्य आईपीएस अधिकारियों का तबादला

राज्य सरकार गेम जोन में आग लगने की घटना में बड़ा एक्शन लेते हुए सोमवार को शहर के पुलिस आयुक्त, दो अन्य आईपीएस अधिकारियों और नगर आयुक्त का तबादला कर दिया. पुलिस आयुक्त राजू भार्गव, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विधि चौधरी और पुलिस उपायुक्त (जोन -2) सुधीर कुमार देसाई को बिना तैनाती के ट्रांसफर कर दिया गया. सरकार ने राजकोट नगर आयुक्त एवं आईएएस अधिकारी आनंद पटेल का भी तबादला कर दिया. सरकार ने अहमदाबाद के सेक्टर-2 के विशेष पुलिस आयुक्त ब्रजेश कुमार झा को राजकोट का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है.

Also Read: Rajkot Gaming Zone Fire: 27 लोगों की मौत पर एक्शन में गुजरात सरकार, 7 अधिकारी सस्पेंड

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola