Rajasthan CM: भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नये मुख्यमंत्री, दीया सिंह और प्रेम चंद बैरवा होंगे डिप्टी सीएम

Updated:
विज्ञापन
Rajasthan CM: भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नये मुख्यमंत्री, दीया सिंह और प्रेम चंद बैरवा होंगे डिप्टी सीएम

भजन लाल शर्मा पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. सांगानेर से उन्होंने मौजूदा चुनाव में कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों के अंतर से हराया. उन्हें कुल 145162 मिले.

विज्ञापन

पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा राजस्थान के नये मुख्यमंत्री होंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में यह घोषणा की गई. शर्मा सांगानेर से विधायक हैं. बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह साथ सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडेय की मौजूदगी में इनके नाम की घोषणा की गई.

undefined

पहली बार विधायक बने हैं भजन लाल शर्मा

भजन लाल शर्मा पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. सांगानेर से उन्होंने मौजूदा चुनाव में कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों के अंतर से हराया. उन्हें कुल 145162 मिले. राजस्थान में मुख्यमंत्री की रेस में वसुंधरा राजे, सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बाबा बालकनाथ, दीया कुमारी, डॉ किरोड़ी मीणा और ओम माथुर सहित कई नेताओं के नाम सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन इन सभी को पीछे छोड़ भजन लाल को बीजेपी ने मुख्यमंत्री के लिए नामित कर एक बार फिर से चौंकाया है.

Also Read: लोकसभा चुनाव: मोदी लहर में सवार बीजेपी ने 2019 में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर लहराया था परचम

राजस्थान में दो डिप्टी सीएम होंगे

राजस्थान में दो डिप्टी सीएम बनाया गया है. दीया सिंह और प्रेम चंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है. इसके अलावा वासुदेव देवनानी नये स्पीकर होंगे.

undefined

कौन हैं भजनलाल शर्मा

भजनलाल शर्मा राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े हैं. वह भरतपुर जिले का रहने वाले हैं. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रस्ताव रखा जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया. भजनलाल भाजपा के प्रदेश महासचिव हैं. उनके पास राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री है.

ग्रुप फोटो में आखिरी पंक्ति में खड़े थे भजनलाल, सीएम की रेस में निकले आगे

विधायक दल की बैठक से पहले एक ग्रुप फोटो खींची गई जिसमें भजनलाल शर्मा आखिरी पंक्ति में खड़े थे. लेकिन मुख्यमंत्री की रेस में उन्होंने सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. फोटो सेशल में रक्षा मंत्री और केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह के बगल में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सबसे आगे बैठी थीं.

राजस्थान के 199 सीटों में बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की

गौरतलब है कि राजस्थान के 200 में से 199 सीट के लिए हुए चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किये जा चुके हैं. 115 सीट पर जीत हासिल कर भाजपा बहुमत हासिल करने में कामयाब रही है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola