Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट ने खोला अशोक गहलोत के खिलाफ फिर मोर्चा, कहा- करूंगा अनशन

Updated:
विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट ने खोला अशोक गहलोत के खिलाफ फिर मोर्चा, कहा- करूंगा अनशन

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मैं 11 अप्रैल को एक दिन का भूख हड़ताल करूंगा. मैं कहना चाहता हूं कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि जनता को यह महसूस न हो कि हम कोई काम नहीं कर रहे हैं या हमने कोई काम पूरा नहीं किया है.

विज्ञापन

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है. कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मोर्चा खोल दिया है और कहा है कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दो पत्र लिखे लेकिन मुझे कोई रिप्लाई नहीं मिला.

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि जब हमारी सरकार बनी थी तब भ्रष्टाचार को लेकर हमने मिलकर कई बातें कहीं थी लेकिन अब तक यह काम नहीं हुए हैं. इसे देखते हुए मैं 11 अप्रैल को शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करूंगा. यह अनशन उन बातों को रखने और उन्हें करने लिए किया जा रहा है जो अब तक हमारी सरकार द्वारा नहीं हुईं.

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. एक तरफ जहां केंद्र सरकार कांग्रेस के नेतृत्व को निशाना बनाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, वहीं राजस्थान में हम न तो उनका इस्तेमाल कर रहे हैं और न ही उनका दुरुपयोग कर रहे हैं. यह एक अहम मुद्दा था.. क्योंकि जनता को यह नहीं सोचना चाहिए कि हम अपने वादे पूरे नहीं करते.


हमें जनता को दिखाना होगा

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आगे कहा कि मैंने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखा और कहा कि चुनाव आ रहे हैं और हमें जनता को दिखाना होगा कि हमारे वादों और हमारे काम में कोई अंतर नहीं है. लेकिन मुझे अभी तक सीएम की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता और जनता यह न सोचें कि हम अपने वादों को पूरा नहीं करते हैं.

Also Read: राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव अशोक गहलोत के नेतृत्व में लड़ेगी कांग्रेस! सचिन पायलट की सियासी उड़ान को झटका
11 अप्रैल को एक दिन का भूख हड़ताल

सचिन पायलट ने कहा कि मैं 11 अप्रैल को एक दिन का भूख हड़ताल करूंगा. मैं कहना चाहता हूं कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि जनता को यह महसूस न हो कि हम कोई काम नहीं कर रहे हैं या हमने कोई काम पूरा नहीं किया है. वादे पूरे किये जाने चाहिए. आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत पर हमला किया है. इससे पहले भी कई मौकों पर पायलट को इस तरह देखा जा चुका है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola