Rajasthan chunav 2023 : सीएम गहलोत के फैसले से कितनी परेशान होगी BJP ? जानें क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Mar 2023 8:00 AM
Rajasthan chunav 2023 : राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत जोधपुर के फलौदी और जयपुर के शाहपुरा और कोटपूतली को नये जिला बनाने का ऐलान किया है और कांग्रेस की सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का प्रयास किया है. जानें फैसले का क्या होगा चुनाव पर असर
Rajasthan chunav 2023 : विधानसभा चुनाव इस साल राजस्थान में होने वाले हैं. इसको लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. इस बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ऐसा फैसला किया है जिसका फायदा चुनाव में कांग्रेस को मिल सकता है. जी हां…सीएम गहलोत ने नये जिलों की घोषणा कर चुनाव से पहले ऐसी चाल चली है जो भाजपा पर भारी पड़ सकता है. आइए नजर डालते हैं इस फैसले के अहम पहलू पर…
-राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सीकर को संभाग बनाकर जाटलैंड को साधने का प्रयास किया है.
-राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत जोधपुर के फलौदी और जयपुर के शाहपुरा और कोटपूतली को नये जिला बनाने का ऐलान किया है और कांग्रेस की सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का प्रयास किया है.
-जहां गहलोत ने गंगापुर सिटी और अलवर के खैरथल को जिला बनाकर चुनावी दांव खेलने का काम किया है. वहीं भिवाड़ी को जिला बनाने की घोषणा गहलोत की ओर से नहीं की गयी. इस फैसले से सभी चकित हैं.
-राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के इस फैसले पर राजनीतिक विश्लेषकों ने अपनी राय रखी है. उनका मानना है कि इन नये जिलों की घोषणा से सत्ता विरोधी लहर कम हो सकती है.
-राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सीएम गहलोत के 19 नये जिलों की घोषणा का असर सीधे तौर पर 60 सीटों पर पड़ सकता है. पूर्वी और मारवाड़ की सीटों पर कांग्रेस को लाभ मिलता चुनाव में नजर आ सकता है.
-यहां चर्चा कर दें कि सीएम गहलोत की घोषणा से प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़कर 52 हो चुकी है. वहीं संभाग 10 हो गये हैं. पहले प्रदेश में 33 जिले थे और 7 संभाग थे.
Also Read: Rajasthan New Districts: सीएम अशोक गहलोत का चुनावी दांव, राजस्थान में 19 नए जिले और 3 संभाग बनाने की घोषणा
सीएम अशोक गहलोत के नये जिलों की घोषणा से भाजपा को कितना नुकसान होगा ? यह सभी जानना चाहते हैं. तो आइए सीएम गहलोत के फैसले के बारे में जानते हैं. दरअसल, जानकारों की मानें तो अजमेर के केकड़ी और ब्यावर को जिला बनाकर गहलोत ने भाजपा को झटका दिया है. सीएम गहलोत की घोषणा का लाभ चुनाव में कांग्रेस को मिलता है या नहीं, यह चुनाव के परिणाम से ही पता चलेगा. लेकिन फिलहाल गहलोत ने चुनाव से पहले भाजपा पर रणनीतिक बढ़त बनाने का काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










