Rajasthan: अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 50 बीमार

Rajasthan Bees attack
Rajasthan: राजस्थान में मधुमक्खियों का आतंक देखा जा रहा है. मधुमक्खियों के काटने से 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए और अस्पताल भी भर्ती हैं.
Rajasthan: राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र में सोमवार को दोपहर में अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. जिससे करीब 50 लोग बीमार हो गये. आमेर क्षेत्र के थाना प्रभारी अंतिम शर्मा ने बताया कि पीली की तलाई में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान वहां मौजूद लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे करीब 50 लोग प्रभावित हुए.
क्यों मधुमक्खियों ने किया हमला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुखाग्नि के दौरान आग की तपन से छत्ते से निकली मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों ने करीब 50 लोगों को काट लिया. इन लोगों को नजदीकी प्राथमिक उपचार केन्द्र पर ले जाया गया जहां से कुछ लोगों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया. अधिकांश लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




