साध्वी का रूप छोड़ गोवा चलीं ममता कुलकर्णी, हैरान हुए फैंस

Updated:
विज्ञापन

ममता कुलकर्णी की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Mamta Kulkarni New Look: ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं. साध्वी अवतार के बाद उनका ग्लैमरस लुक वायरल हो रहा है. गोवा ट्रिप वाले वीडियो में उनका स्टाइलिश अंदाज फैंस को चौंका रहा है और सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Mamta Kulkarni New Look: 90 के दशक की फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज से पहचान बनाने वाली ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं. वजह है उनका बदलता हुआ रूप, जिसने फैंस को फिर से हैरान कर दिया है. कुछ समय पहले महाकुंभ में भगवा कपड़ों, माथे पर तिलक और हाथ में माला लिए जब ममता कुलकर्णी नजर आई थीं, तो हर कोई मान चुका था कि उन्होंने पूरी तरह आध्यात्मिक जीवन अपना लिया है. लेकिन अब उनकी नई तस्वीरों और वीडियो ने लोगों को पूरी तरह चौंका दिया है. 

विज्ञापन

गोवा ट्रिप में दिखा ग्लैमरस अंदाज

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ममता का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. साध्वी वाले लुक को छोड़कर वह एक मॉडर्न और स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं. वीडियो में वह ट्रेंडी जंपसूट पहने, खुले बालों और काले चश्मे के साथ अपनी गर्ल गैंग के साथ गोवा ट्रिप के लिए निकलती दिख रही हैं. मस्ती भरे मूड में उन्होंने अपने दोस्तों से भी फैंस को मिलवाया. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. 

महाकुंभ से टीवी तक का सफर

ममता कुलकर्णी साध्वी के रूप में

पिछले साल भारत लौटने के बाद ममता कुलकर्णी ने खुद को ‘यमाई ममता नंदगिरी’ बताया था और आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ती नजर आई थीं. महाकुंभ के दौरान उनके कई वीडियो सामने आए थे, जहां वह पूजा-पाठ और तपस्या में लीन दिखीं. उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर भी बनाया गया था, जिसे लेकर बाद में विवाद भी हुआ.

यह भी पढ़ें: ल्यारी पर कब्जा करने वाले हमजा अली को किसने मारा थप्पड़? बढ़ी हलचल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola