उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश से तबाही का मंजर, तस्वीरों में देखें हाल...

Edited by Shradha Chhetry
Updated:
विज्ञापन

उत्तर भारत के कई हिस्सों में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने जान माल को काफी नुकसान पहंचाया है. कहीं बुनियादी ढांचे प्रभावित हो रहे है तो कहीं लोगों की जान जा रही है. नदी-नालों में उफान आने की वजह से लोगों को प्रभावित ईलाके से हटा कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है.

विज्ञापन
undefined

उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश जी का जंजाल बन गया है. 3 दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण अब तक 20 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है. जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में हो रही लगातार बारिश से भारी नुकसान हुआ है. नदी, नालों में उफान आ गया है. वहीं पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में बारिश के कारण इंफ्रास्ट्रक्चरस् पर भी प्रभाव पड़ा हैं, जिसके कारण कई जरूरी सेवाएं ठप हो गयी हैं. वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हुई हैं.

undefined

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अत्याधिक बारिश होने के कारण 40 दुकानें और 30 मकान बरसात के पानी में बह गए. वहीं चंद्रताल में 250 लोग फंसे हुए हैं और सीसू में 300 लोग जबकि, मनाली में भी करीब 300 लोग फंसे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहत शिविर लगाया. उन्होंने ने कहा है कि राज्य के किसी भी हिस्से में फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जाएगा. हिमाचल में बारिश कारण जान जाने वाले लोगों का आंकड़ा 31 के ऊपर पहुंच चुका है.

undefined

दिल्ली में मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर 206 मीटर के निशान को पार कर गया, जिससे बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया. वहीं यूपी में बारिश के कारण मकान ढहने से 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों के कई गांवों और यमुना नदी से सटे गांवों को भी अलर्ट पर रखा गया है.

undefined

राजस्थान के अलग- अलग हिस्सों में भी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है. राज्य के प्रतापगढ़ जिले में 35 वर्षीय व्यक्ति के उफनती कर्मवाछनी नदी में डूबने की खबर मिली है.

undefined

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गयी है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोक दिया है.

विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola