16 से 22 अक्टूबर तक भयंकर बारिश की चेतावनी, 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Oct 2025 6:22 AM

विज्ञापन

Rain Alert: 16 से 22 अक्टूबर तक भयंकर बारिश की चेतावनी

Rain Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों के दौरान लावा आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 16 से 20 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती है. 15 से 21 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे, 16 से 21 तारीख के दौरान लक्षद्वीप, 15 से 17 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि अगले सात दिनों के दौरान देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, उत्तर भारत समेत देश के अन्य हिस्सों से अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है. जबकि, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत और दक्षिण व उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के आने के साथ ही पूर्वोत्तर मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है.

गरज चमक के साथ दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत बौछार

मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 20 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती है. 15 से 21 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे, 16 से 21 तारीख के दौरान लक्षद्वीप, 15 से 17 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. 15 और 16 अक्टूबर को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 15 से 17 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु और 16 और 17 अक्टूबर को केरल और माहे में बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है.

पूर्व और मध्य भारत में बिजली और तेज हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक 16 अक्टूबर को दक्षिण ओडिशा में बिजली और तेज हवा जारी रहेगी. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे की की हो सकती है. 16 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में बिजली के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

पश्चिम भारत में गरज-चमक के साथ बारिश

आईएमडी के मुताबिक 16 से 17 अक्टूबर के दौरान कोंकण और गोवा में गरज के साथ बारिश की संभावना है. 16 अक्टूबर को मराठवाड़ा में बिजली गिरने की संभावना है.

आईएमडी ने जारी की मछुआरों के लिए चेतावनी

मौसम के खराब मछुआरों को 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के दौरान कई इलाकों में न जाने की सलाह दी है.

16 से 20 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र और 16 से 20 अक्टूबर के दौरान केरल तट और आसपास के समुद्री क्षेत्र, 17 से 20 अक्टूबर के दौरान कर्नाटक तट और आसपास के समुद्री क्षेत्र, 17 से 20 अक्टूबर के दौरान दक्षिण-पूर्व अरब सागर में तूफानी हवा चल सकती है. वहीं बंगाल की खाड़ी में 16 और 17 अक्टूबर को तेज हवा का दौर रहेगा. तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश तट और आसपास के समुद्री क्षेत्र में मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है. 16 से 20 अक्टूबर के दौरान मन्नार की खाड़ी में मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola