Rain Alert: अगले 24 घंटों तक हैदराबाद में बारिश का कहर, आ गया आईएमडी का अलर्ट
Published by : Neha Kumari Updated At : 12 Aug 2025 8:23 AM
Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सो में अगले 3 से 4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान कई इलाकों में गरज और चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.
Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अलग-अलग हिस्सों में 3 से 4 दिनों तक अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जाहिर की है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. तेलंगाना के अलग-अलग जिलों में 12, 14 और 15 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई हिस्सों में आंधी-तूफान आने की संभावना है. आईएमडी ने हैदराबाद में 12 अगस्त को गर्जन और चमक के साथ अत्यधिक बारिश होने की संभावना जाहिर की है.
इसके साथ ही मौसम विभाग ने 13 से 17 अगस्त के दौरान कर्नाटक के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना जाहिर की है. इसके साथ ही 12 से 15 अगस्त के दौरान रायलसीमा में बारिश हो सकती है. वहीं 12 से 17 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में जोरदार बारिश होने की संभावना है. 12 और 13 अगस्त को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है. जबकि 12, 13, 14, 15, 16 और 17 अगस्त को आईएमडी ने केरल में भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
तापमान में गिरावट
बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है. भारतीय मौसम विभाग ने इस दौरान तेलंगाना में दिन के समय अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है. वहीं रात के समय तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.
यह भी पढ़े: Delhi NCR Heavy Rain: गर्मी से राहत, लेकिन सड़कों पर आफत… दिल्ली NCR में बारिश से जलभराव की समस्या
यह भी पढ़े: Election Commission: गैर मान्यता प्राप्त 476 और दलों का पंजीकरण रद्द करने की तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










