Rain Alert Durga Puja: बंगाल में लो प्रेशर, झारखंड सहित इन राज्यों में दुर्गा पूजा के दौरान होगी बारिश

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Oct 2024 9:53 AM

विज्ञापन

Cyclone Tracker

Rain Alert Durga Puja: पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश की संभावना नजर आ रही है. कम दबाव का क्षेत्र बनने से भारी बारिश की आशंका मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

विज्ञापन

Rain Alert Durga Puja: दुर्गा पूजा का त्योहार शुरू हो चुका है. त्योहार पर बारिश का खतरा नजर आने लगा है. पश्चिम बंगाल और झारखंड में दुर्गोत्सव धूम-धाम से मनाया जाता है. दोनों राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गइ्र है, जिससे पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

Rain Alert Bengal: बंगाल में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि मौसम प्रणाली के प्रभाव के कारण उप-हिमालयी जिलों में शनिवार तक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश होगी. पहाड़ी जिलों दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो सकता है. विभाग ने कहा कि शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के साथ-साथ उत्तर और बंगाल की खाड़ी के आसपास 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी.

Rain Alert Jharkhand: झारखंड में होगी बारिश

झारखंड की राजधानी रांची में 4 और 5 अक्टूबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. 5 अक्टूबर को रांची में गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है. झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिन तक बारिश-वज्रपात की चेतावनी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी की गई है. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि इन 2 दिनों तक झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की संभावना है. शनिवार के बाद तापमान में भी गिरावट आने लगेगी.

Rain Alert in Durga Puja 2024: इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि आने वाले 6-7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, केरल, तमिलनाडु, में बारिश की गतिविधि में वृद्धि देखने को मिल सकती है. अगले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश कुछ भागों, मध्य प्रदेश के कुछ भागों, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ भाग और महाराष्ट्र के कुछ भागों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल नजर आ रही है.

Read Also : Bihar Weather: नेपाल में भारी बारिश से बढ़ी बिहार की चिंता, आज 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी…

Rain Alert in Bihar: बिहार में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 8 से 10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई बिहार से हो जाती है, लेकिन इस साल 15 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना है. इस दौरान बिहार के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया जा सकता है. 15 अक्टूबर के बाद बिहार से मानसून की विदाई हो सकती है.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन