राहुल को पुलिस ने घेरा, प्रियंका-अखिलेश भी हिरासत में... दिल्ली की सड़क पर क्या-क्या हुआ?

Updated:
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली की सड़कों पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया. वे पीएमओ के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे. फोटोज के जरिए समझिए मामला.

1 / 11
राहुल को पुलिस ने घेरा, प्रियंका-अखिलेश भी हिरासत में... दिल्ली की सड़क पर क्या-क्या हुआ?
फुल स्क्रीन में देखें

राहुल गांधी को PMO के बाहर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लेती पुलिस (फोटो : INC)

राहुल को पुलिस ने घेरा, प्रियंका-अखिलेश भी हिरासत में... दिल्ली की सड़क पर क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन
2 / 11
राहुल के तीखे तेवर, चेहरे पर लगी चोट
फुल स्क्रीन में देखें

राहुल के तीखे तेवर, चेहरे पर लगी चोट

PM आवास के बाहर राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष के कई नेता सड़क पर बैठ गए. राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित 30 से अधिक सांसद मौजूद थे. नेताओं ने वहीं बैठकर केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और मांग रखी कि छात्रों के मुद्दे पर निष्पक्ष जांच हो और लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई की जाए. तस्वीर में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में उन्हें चेहरे पर लगी चोट देखी जा सकती है.

3 / 11
सपा-कांग्रेस ने साथ मिलकर खोला मोर्चा
फुल स्क्रीन में देखें

सपा-कांग्रेस ने साथ मिलकर खोला मोर्चा

प्रदर्शन कर रहे विपक्ष की मांग थी कि संसद सत्र के दौरान नीट में हुई धांधली पर चर्चा की जाए. साथ ही वे 20 जुलाई को संसद मार्च कर रहे छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के मुद्दे को भी उठाए जाने की मांग कर रहे थे.

4 / 11
पुलिस का कड़ा घेरा और धक्का-मुक्की
फुल स्क्रीन में देखें

पुलिस का कड़ा घेरा और धक्का-मुक्की

​माहौल तब और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के लिए बल प्रयोग शुरू किया. दर्जनों सुरक्षाकर्मियों ने राहुल गांधी को चारों तरफ से घेर लिया. पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बलों के जवान राहुल गांधी को बस की तरफ ले जाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे, जबकि समर्थक उन्हें बचाने की पूरी कोशिश करते दिखे. चारों तरफ पुलिस के जवान ही जवान नज़र आ रहे थे.

5 / 11
प्रियंका गांधी को भी महिला पुलिस ने घेरा
फुल स्क्रीन में देखें

प्रियंका गांधी को भी महिला पुलिस ने घेरा

​राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी वाड्रा को भी महिला पुलिसकर्मियों ने चारों तरफ से घेर लिया. प्रियंका गांधी लगातार पुलिस की इस ज़बरदस्ती का विरोध कर रही थीं. महिला सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जबरन पकड़ा और गाड़ी में बैठाने के लिए ले गईं. प्रियंका गांधी को राहुल गांधी से अलग मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया.

6 / 11
गिरफ्तारी के बाद क्या है संवैधानिक प्रक्रिया?
फुल स्क्रीन में देखें

गिरफ्तारी के बाद क्या है संवैधानिक प्रक्रिया?

हालांकि, किसी सांसद की गिरफ्तारी या हिरासत के बाद संबंधित एजेंसी के लिए लोकसभा स्पीकर को इसकी तत्काल सूचना देना अनिवार्य प्रक्रिया का हिस्सा है. यह संसदीय परंपरा और नियमों के तहत किया जाता है.

7 / 11
प्रियंका गांधी का सरकार पर निशाना
फुल स्क्रीन में देखें

प्रियंका गांधी का सरकार पर निशाना

हिरासत से रिहा होने के बाद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. छात्रों के साथ किया गया व्यवहार पूरी तरह अनुचित और अस्वीकार्य है.

8 / 11
रात करीब 10 बजे हुई रिहाई
फुल स्क्रीन में देखें

रात करीब 10 बजे हुई रिहाई

पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लेने के बाद नॉर्थ दिल्ली स्थित छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया, जहां रात करीब 10 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया. वहीं, प्रियंका गांधी को मध्य दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया था. देर शाम सोनिया गांधी भी उनसे मिलने वहां पहुंचीं. इसके बाद रात करीब 9:45 बजे प्रियंका गांधी को भी रिहा कर दिया गया.

9 / 11
चेहरे पर निशान और देर रात रिहाई
फुल स्क्रीन में देखें

चेहरे पर निशान और देर रात रिहाई

​हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी और अन्य प्रमुख नेताओं को बस से सीधे दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया, जिसे अस्थायी जेल बनाया गया था. लगभग तीन घंटे तक हिरासत में रखने और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद देर रात राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रिहा कर दिया गया. स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त राहुल गांधी के चेहरे पर इस भारी जद्दोजहद के स्पष्ट निशान देखे जा सकते थे.

10 / 11
पेपर लीक विवाद पर गरमाई सियासत
फुल स्क्रीन में देखें

पेपर लीक विवाद पर गरमाई सियासत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर अभूतपूर्व प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जबकि कई विपक्षी नेता जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतरे. इससे राजधानी का राजनीतिक माहौल और गरमा गया. यह घटनाक्रम उस दिन के बाद हुई, जब परीक्षा पेपर लीक के विरोध में दिल्ली की सड़कों पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे.

11 / 11
क्या सांसदों को गिरफ्तारी से विशेष सुरक्षा मिलती है?
फुल स्क्रीन में देखें

क्या सांसदों को गिरफ्तारी से विशेष सुरक्षा मिलती है?

सुप्रीम कोर्ट के वकील और विधि विशेषज्ञ आर.के. सिंह के अनुसार, यदि कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो तो पुलिस किसी भी व्यक्ति को हिरासत में ले सकती है. सांसद होने मात्र से किसी को गिरफ्तारी से छूट नहीं मिलती.

विज्ञापन
विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola