Watch Video: बिहार में बाढ़ के बीच CM का ऐलान, गंगा की चौड़ाई घटाने से लेकर तटबंध मजबूत करने का प्लान
बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे हैं और राहत-बचाव कार्यों की कमान संभाली है. प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है.
Bihar floods 2026 : भागलपुर. बिहार में गंगा, गंडक, कोसी, बागमती, पुनपुन और सोन समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है. इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने भागलपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बाढ़ और कटाव से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों और आगे की योजना की जानकारी दी.
आपके शहर में
गंगा समेत नदियों के बढ़े जलस्तर के बीच सरकार का एक्शन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोन नदी से बड़ी मात्रा में पानी आया है, जबकि कोसी और गंडक समेत अन्य नदियों में भी पानी का दबाव बढ़ा है. गंगा में पहले से ही काफी पानी है. ऐसे हालात में सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए काम कर रही है.
गंगा के प्रभाव वाले क्षेत्र में बदलाव की योजना
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार कटाव को रोकने और बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए स्थायी समाधान की दिशा में काम करेगी. उन्होंने गंगा के करीब 20 से 26 किलोमीटर के प्रभाव वाले क्षेत्र और उसकी चौड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि इसे व्यवस्थित करने की योजना पर काम किया जाएगा. बीच में ड्रेजिंग की व्यवस्था करने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही.
प्रभारी मंत्रियों और सचिवों को जिलों में जाने का निर्देश
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने नदी किनारे बसे जिलों के प्रभारी मंत्रियों और प्रभारी सचिवों को अपने-अपने जिलों में जाने का निर्देश दिया है. गंगा, गंडक, सोन और पुनपुन समेत प्रमुख नदियों के किनारे वाले इलाकों में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने और राहत-बचाव कार्य की निगरानी करने को कहा गया है.
कम्युनिटी किचन और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जा रहे लोग
बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए प्रशासन की ओर से कम्युनिटी किचन चलाए जा रहे हैं. जिन इलाकों में पानी बढ़ गया है, वहां से लोगों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. पटना के दियारा क्षेत्रों समेत अन्य प्रभावित इलाकों में भी प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है.
खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने भागलपुर में प्रभावित लोगों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली. साथ ही अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए. सरकार का फोकस फिलहाल लोगों को सुरक्षित निकालने और बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने पर है.
Also Read : Watch Video: पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में सुतली बम से धमाका, डबल डेकर पुल से फेंका गया बम; FSL जांच शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए