PHOTO : राहुल गांधी को इस बच्चे ने दिया गुल्लक, कहा- ‘‘भारत जोड़ो यात्रा” में इन पैसों का करें इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन
PHOTO : राहुल गांधी को इस बच्चे ने दिया गुल्लक, कहा- ‘‘भारत जोड़ो यात्रा” में इन पैसों का करें इस्तेमाल

Bharat Jodo Yatra: ‘‘भारत जोड़ो यात्रा” की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस बीच एक बच्चे का वीडियो सामने आया है जो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को अपना मनी बैंक देता दिखायी दे रहा है. जानें तस्वीर में क्या है खास

विज्ञापन
undefined

इन दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘‘भारत जोड़ो यात्रा” में व्यस्त हैं. सितंबर के महीने में देश के दक्षिणी हिस्से से शुरू हुई यह यात्रा कश्मीर की ओर बढ़ रही है. इस यात्रा के दौरान लोगों के साथ बातचीत का वीडियो सामने आता ही रहता है. इस बीच इस यात्रा का एक वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है जिसपर खुद राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है.

undefined

‘‘भारत जोड़ो यात्रा” के दौरान एक तस्वीर सामने आयी है जिसमें एक बच्चा राहुल गांधी को पैसों का गुल्लक देते नजर आ रहा है. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है जिसपर लगातार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इस तस्वीर पर खुद राहुल गांधी ने खुद प्रतिक्रिया दी है.

undefined

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बच्चे की ओर से अपना गुल्लक दिये जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि त्याग और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को बचपन में ही मन में बिठाया जाता है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने एक वीडियो ट्वीट में कहा कि गुल्लक देने वाले यशराज परमार को उनके साथ चलते हुए आप देख सकते हैं, उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि वह गांधी को पसंद करते हैं क्योंकि वह सबको साथ लेकर चलते हैं.

undefined

राहुल गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, त्याग और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को बचपन में ही मन में बिठाया जाता है. यह गुल्लक मेरे लिए अमूल्य है, यह असीम प्रेम का खजाना है. परमार ने कहा कि उन्होंने अपना गुल्लक दिया और गांधी से कहा कि इसका इस्तेमाल यात्रा के लिए करें.

undefined

अपने जेब खर्च से गुल्लक भरने वाले परमार ने कहा कि मैं समझता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा हिंदुओं और मुस्लिमों को एकजुट करने के लिए है और यह भी कि दोनों में कोई अंतर नहीं है. ये दोनों ही एक हैं. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा” के छठे दिन सैकड़ों पदयात्रियों का कारवां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में सोमवार को सूर्योदय के बाद इंदौर से उज्जैन की ओर बढ़ रहा है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola