चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी-राज्यों के खिलाफ साजिश कर रही थी सरकार, हमने नाकाम कर दिया

Updated:
विज्ञापन

तमिलनाडु की चुनावी रैली में राहुल गांधी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rahul Gandhi : महिलाओं को आरक्षण देने के नाम पर केंद्र की मोदी सरकार देश में परिसीमन करवाकर दक्षिणी राज्यों और पूर्वोत्तर राज्यों की ताकत को कम करना चाहती थी, लेकिन हमने उनकी साजिश को नाकाम कर दिया है. तमिलनाडु में आयोजित एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह बातें कहीं.

विज्ञापन

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु में एक चुनावी रैली में कहा कि जब मैं आरएसएस और बीजेपी को तमिलनाडु की भाषा और संस्कृति पर हमला करते हुए देखता हूं तो मैं वैसा ही महसूस करता हूं जैसा तमिलनाडु के लोग करते हैं. उन्होंने कहा कि मैं सोचता हूं कि ये लोग तमिलनाडु की भाषा और संस्कृति पर हमला करने की हिम्मत कैसे कर सकते हैं.

विज्ञापन

तमिलनाडु की ताकत को कम करना चाहती है सरकार

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर यह आरोप लगाया कि वह महिला आरक्षण के नाम पर अपने गलत इरादों को देश पर थोपना चाहती थी, जिसे विपक्ष ने रोक दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार 16 अप्रैल को एक नया विधेयक लेकर आई और दावा किया कि वह महिला आरक्षण विधेयक पारित करने की कोशिश कर रही है, जबकि यह विधेयक पहले ही 2023 में पारित हो चुका है. दरअसल मोदी सरकार इस कोशिश में है कि महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन किया जाए और देश के संघीय ढांचे से छेड़छाड़ की जाए. यह तमिलनाडु की ताकत को कम करने की कोशिश थी. बीजेपी यह कोशिश कर रही थी कि दक्षिण के राज्यों और पूर्वोत्तर के छोटे राज्यों की ताकत को कम कर दिया जाए. इसी वजह से विपक्ष ने उनका साथ नहीं दिया और महिला आरक्षण अधिनियम संशोधन विधेयक गिर गया. हमने भारत की संघीय ढांचे की रक्षा के लिए इसे खारिज कराया.

भारत में हर राज्य की है अपनी आवाज

चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा कि भारत राज्यों का एक संघ है. यहां हर राज्य की अपनी एक आवाज है, जिसे सुना जाना जाता है और उसे उसे दबाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हर राज्य का व्यक्ति खुद को अभिव्यक्त करने के लिए स्वतंत्र है.

ये भी पढ़ें : आईपीएल का खिताब सबसे अधिक बार जीतने वाली तीनों टीमें इस सीजन में फिसड्डी क्यों?

GT vs KKR: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने केकेआर को 5 विकेट से हराया, चमके गिल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola