राहुल गांधी बनाम सरकार: पूर्व आर्मी चीफ की किताब पर बवाल, संसद में गरमाई सियासत
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Feb 2026 4:34 PM
लोकसभा में भाषण देते हुए राहुल गांधी, फोटो पीटीआई
Rahul Gandhi Speech: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण पर जोरदार हंगामा हुआ. उन्होंने सोमवार को सदन में एक पूर्व आर्मी चीफ की किताब के कुछ अंश का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधने का प्रयास किया. इस पर सत्तापक्ष ने विरोध जताया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई. सदन में जब हंगामा हो रहा था उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां मौजूद थे.
Rahul Gandhi Speech: सदन में सत्तापक्ष और कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक, हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष सदन में पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे की पुस्तक फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी के मसौदे के उस अंश को पढ़ना चाहते थे. जिसमें 31 अगस्त, 2020 की एक घटना का उल्लेख है. यह संस्मरण अभी प्रकाशित नहीं हुआ है.
पूर्व सेना प्रमुख की किताब का अंश पढ़ने पर अड़े राहुल गांधी
राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान का उल्लेख किया. उन्होंने कहा- सूर्या ने कांग्रेस की देशभक्ति और चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं. इसलिए वह एक पूर्व सेना प्रमुख के उस संस्मरण के अंश को पढ़ना चाहते हैं जो एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है. राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख का हवाला देते हुए चीन के साथ भारत के सैन्य तनाव का विषय उठाने का प्रयास किया और दावा किया कि पूर्व सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चरित्र के बारे में भी बताया है.
राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर किया पलटवार
जैसे ही इसे पढ़ने का प्रयास किया तो राजनाथ सिंह ने सवाल उठाया कि नेता प्रतिपक्ष को बताना चाहिए कि वह जिस पुस्तक का उल्लेख कर रहे हैं, वो प्रकाशित हुई है या नहीं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष की बातें पूरी तरह से काल्पनिक हैं और वह सदन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं.
हंगामे के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने कई सदन का कार्यवाही स्थगित की
सदन में गतिरोध बने रहने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पहले दोपहर दो बजकर नौ मिनट पर सभा की बैठक दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी. फिर तीन बजकर आठ मिनट पर शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस नेता से कई बार यह अपील की कि वह पुस्तक या किसी पत्रिका को सदन में उद्धृत नहीं कर सकते.
अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर किया पलटवार
गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा कि सदन में पुस्तक और पत्रिका में प्रकाशित बातों को नहीं रखा जा सकता और नेता प्रतिपक्ष को व्यवस्था का पालन करना चाहिए.
बिरला ने राहुल गांधी से कहा- आप लगातार आसन की अवमानना कर रहे हैं
बिरला ने राहुल गांधी से कई बार कहा कि वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखें. जब राहुल गांधी इस संस्मरण के कुछ अंश सदन के पटल पर रखने पर अड़े रहे तो बिरला ने कहा, आप लगातार आसन की अवमानना कर रहे हैं. इसपर राहुल गांधी ने कहा कि वह आसन को चुनौती नहीं दे रहे हैं, बल्कि चीन के साथ भारत के रिश्ते के बारे में बात रखना चाहते हैं. इसपर बिरला ने कहा- आपसे विनम्र आग्रह है कि व्यवस्था बनाए रखें. अगर हम सेना और सेना की कार्रवाइयों की आलोचना करेंगे तो यह उचित नहीं है. राहुल गांधी ने कहा कि जो हुआ है, उसके बारे में सेना के हर जवान को पता है, लेकिन सरकार इस बात को जनता से छिपाना चाहती है.
किरेन रीजीजू ने कहा- ऐसी कोई बात मत बोलिए, जिससे सेना का मनोबल गिरे
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, आप (राहुल) देश को नीचा दिखाकर क्या कहना चाहते हैं. आप एक ऐसी बात कर रहे हैं जिसका कोई स्रोत नहीं है. आप ऐसी कोई बात मत बोलिए, जिससे सेना का मनोबल गिरे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










