राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले करेंगे ये काम, देखें वीडियो

Updated at : 07 Nov 2021 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले करेंगे ये काम, देखें वीडियो

Srinagar: Congress leader Rahul Gandhi addresses party delegates at the newly inaugurated J&K PCC office, in Srinagar, Tuesday, Aug. 10, 2021. (PTI Photo)(PTI08_10_2021_000219B)

rahul gandhi PM : ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक मिनट के वीडियो में एक मेहमान राहुल गांधी से पूछते हुए नजर आ रहा है कि यदि आप देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो पहला सरकारी निर्णय क्या लेने का काम करेंगे?

विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जब भी प्रधानमंत्री बनने की बात कही जाती है तो सोशल मीडिया में कई तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिलती है. कुछ लोग पॉजिटिव रिएक्‍शन देते हैं जबकि कुछ राहुल गांधी को ट्रोल करने लगते हैं. इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसपर भी सोशल मीडिया में भिड़ंत हो सकती है. दरअसल नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के एक स्कूल के एक ग्रुप के लिए दिवाली डिनर का आयोजन राहुल गांधी की ओर से किया गया था.

इस डिनर के दौरान कई तरह की बातें हुईं बातचीत के दौरान राहुल गांधी से पूछा गया कि यदि वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो सबसे पहले क्या करेंगे. इसका कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष ने बड़ी ही शालीनता से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मैं महिलाओं को आरक्षण देने का काम करूंगा.

Also Read: Aryan Khan की गिरफ्तारी को लेकर राहुल गांधी ने शाहरुख खान को लिखा था लेटर, कहा पूरे देश आपके साथ
वीडियो सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने किया शेयर

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु के एक स्कूल से आए मेहमानों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्‍शन में उन्होंने लिखा कि स्कूल के इस ग्रुप की यात्रा ने दिवाली को और भी खास बना दिया.


एक मिनट का वीडियो

ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक मिनट के वीडियो में एक मेहमान राहुल गांधी से पूछते हुए नजर आ रहा है कि यदि आप देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो पहला सरकारी निर्णय क्या लेने का काम करेंगे? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि मैं महिलाओं को आरक्षण देने का काम करूंगा. राहुल गांधी से दूसरा सवाल पूछा गया कि वह अपने बच्चों को क्या सिखाएंगे. इसका जवाब राहुल गांधी ने देते हुए कहा कि मैं नम्रता सिखाउंगा बच्‍चों को… क्योंकि विनम्रता से आपको समझ मिलती है.

क्या था डिनर टेबल पर

राहुल गांधी ने अपने मेहमानों के साथ छोले भटूरे का लुत्फ उठाया. डिनर के टेबल पर भी राहुल गांधी बातचीत करते नजर आ रहे हैं. खाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष कुल्फी खाते वीडियो में नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि ये मेरा फेवरेट है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola