ePaper

Caste Census: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी चुनौती, कहा- जाति जनगणना को कोई शक्ति नहीं रोक सकती

Updated at : 25 Aug 2024 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
rahul gandhi

rahul gandhi

Caste Census: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से जाति जनगणना को लेकर आवाज बुलंद की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट डालकर कहा कि कोई भी शक्ति इसे रोक नहीं सकती है.

विज्ञापन

Caste Census: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जाति जनगणना को लेकर एक्स पर लगातार दूसरे दिन पोस्ट डाला. उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे डाली. राहुल गांधी ने लिखा, ‘मोदी जी, अगर आप जाति जनगणना को रोकने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप सपना देख रहे हैं – कोई शक्ति अब इसे रोक नहीं सकती’!

जल्द ही 90 प्रतिशत भारतीय जाति जनगणना की मांग करेंगे: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने एक्स पर जाति जनगणना को लेकर आगे लिखा, हिंदुस्तान का ऑर्डर आ चुका है – जल्द ही 90% भारतीय जाति जनगणना का समर्थन और मांग करेंगे. उन्होंने आगे लिखा, ऑर्डर अभी लागू कीजिए, या आप अगले प्रधानमंत्री को ये करते देखेंगे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola