असम में गिरफ्तार हो सकते हैं राहुल गांधी? भारत जोड़ो न्याय यात्रा रूट पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

असम में एंट्री करते ही राहुल गांधी पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है. सीएम बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा, अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द करेंगे, तो राहुल गांधी के खिलाफ सुरक्षा उल्लंघन का केस करूंगा और चुनाव के बाद गिरफ्तार कर लूंगा.

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुआई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है. यात्रा के पांचवें दिन राहुल गांधी नागालैंड से असम पहुंच चुके हैं. राहुल गांधी दोपहर में पड़ोसी शिवसागर जिले से मरियानी शहर पहुंचे. कांग्रेस की यात्रा असम के 17 जिलों से होकर गुजरेगी. इधर असम में एंट्री करते ही राहुल गांधी पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है.

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को दी चेतावनी

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, हमने कहा है कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है. जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा उसकी अनुमति दे दी जाएगी, लेकिन अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे. सीएम बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा, अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द करेंगे, तो राहुल गांधी के खिलाफ सुरक्षा उल्लंघन का केस करूंगा और चुनाव के बाद गिरफ्तार कर लूंगा.

इस बार मुस्लिम महिलाएं भी कांग्रेस की रैलियों में नहीं आईं: असम सीएम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, कांग्रेस मुसलमानों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही है. इस बार मुस्लिम महिलाएं भी कांग्रेस की रैलियों में नहीं आईं. ‘सबका साथ, सबका विकास’ की हमारी प्रगति’. असम में इतनी प्रगति हुई है कि मुस्लिम पुरुष भी कांग्रेस की रैलियों में आना बंद कर देंगे.

Also Read: भारत जोड़ो न्याय यात्रा : असम में गरजे राहुल गांधी, बोले – ‘देश का सबसे भ्रष्ट सरकार शायद’

असम सीएम के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा, हमने अनुमति मांगी थी. जनता चाहती है, जोरहाट के लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी हमारे बीच से जाएं. ये लोग (असम सरकार) हमें क्या सुरक्षा देंगे, खुद जनता हमें सुरक्षा देगी.

हिंसा को असम से बेहतर कोई नहीं समझता, जोरहाट में बोले राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, हिंसा को असम से बेहतर कोई नहीं समझता है. एक समय हुआ करता था जब आप लोग बाहर नहीं निकल सकते थे. हिंसा थी, नफरत फैली हुई थी और लोगों की हत्या हो रही थी. याद रखिए कि उस समय कांग्रेस पार्टी खड़ी थी जिसने हिंसा को खत्म किया और असम के लोगों को जोड़ा। आज भाजपा और मुख्यमंत्री असम को बांटने का काम कर रहे हैं. आज देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम के मुख्यमंत्री हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola