Rahul Gandhi Attacks PM Modi: 'ट्रंप झूठा है…' राहुल गांधी ने पीएम मोदी को ललकारा, कहा- दम है तो…
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Jul 2025 8:27 PM
Leader of Opposition Rahul Gandhi
Rahul Gandhi Attacks PM Modi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करते हुए बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आए. उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला.
Rahul Gandhi Attacks PM Modi: राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कहा, “अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में इंदिरा गांधी का 50 प्रतिशत भी साहस है तो उन्हें सदन में बोलना चाहिए कि भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने झूठ बोला.
अगर नरेंद्र मोदी में इंदिरा गांधी जैसी 50% भी हिम्मत है तो सदन में बोल दें कि ट्रंप सीजफायर को लेकर झूठ बोल रहे हैं।
— Congress (@INCIndia) July 29, 2025
: लोकसभा में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi pic.twitter.com/8BneV0po1I
राहुल गांधी ने फिर से विमान नुकसान का मुद्दा उठाया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेते हुए यह आरोप भी लगाया कि सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं होने के कारण विमानों का नुकसान हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति ने 29 बार कहा है कि उन्होंने युद्धविराम कराया है. अगर वह गलत हैं तो प्रधानमंत्री यहां सदन में कहें कि ट्रंप असत्य बोल रहे हैं. अगर प्रधानमंत्री मं इंदिरा गांधी की तरह साहस है तो वह यहां पर कह दें कि ट्रंप झूठे हैं.’’
ऑपरेशन सिंदूर में हम सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे : राहुल गांधी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पहलगाम में निर्मम और बर्बर हमला किया गया, जिसकी साजिश पाकिस्तान से रची गई थी. उन्होंने कहा, ‘‘इस सदन के हर व्यक्ति ने पाकिस्तान की निंदा की. ऑपरेशन सिंदूर के शुरू होते ही सभी विपक्षी दलों ने फैसला किया कि हम अपने सशस्त्र बलों और भारत की निर्वाचित सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़े रहेंगे.’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि विपक्ष के रूप में हम उस तरह से एकजुट रहे, जैसे होना चाहिए.’’
हिंदुस्तान की सेना को आप बांध नहीं सकते : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जब सशस्त्र बलों के लोगों से हाथ मिलाते हैं तो पता चलता है कि हिंदुस्तान की सेना का आदमी है. पता चलता है कि टाइगर है.’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आप टाइगर को बांध नहीं सकते…दो शब्द हैं, एक राजनीतिक इच्छाशक्ति है और दूसरा अभियान की पूरी आजादी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1971 के युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर की तुलना की. 1971 के समय राजनीतिक इच्छाशक्ति थी.’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘(तत्कालीन फील्ड मार्शल) मानेक शॉ ने इंदिरा गांधी से कहा था कि हम बांग्लादेश में गर्मियों में अभियान नहीं चला सकते, छह महीने का समय चाहिए. इंदिरा जी ने कहा कि आप छह महीने, एक साल का समय लीजिए, अभियान की पूरी आजादी आपको है.’’
भारत ने पाकिस्तान के सामने सरेंडर किया : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री के भाषण के एक अंश का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार को सूचित किया कि ‘‘हमारे पास राजनीतिक अच्छाशक्ति नहीं हैं, हम नहीं लड़ेंगे यानी 35 मिनट में सरेंडर हो गया.’’ उन्होंने एक अधिकारी के बयान का हवाला देते हुए दावा किया, ‘‘सरकार ने हमारे पायलट से कहा कि आप पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली पर हमला मत करिये. यानी पायलट के हाथ बांध दिए गए.’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना ने कोई गलती नहीं की, गलती राजनीतिक नेतृत्व ने की.’’
ये भी पढ़ें: ‘दुनिया के किसी नेता ने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा’, राहुल गांधी को पीएम मोदी का जवाब
ये भी पढ़ें: PM Modi on Operation Sindoor: पीएम मोदी की हुंकार, ‘भारत पर हमला हुआ, तो अपनी शर्तों और अपने समय पर देंगे जवाब’
ये भी पढ़ें: Parliament Operation Sindoor Debate: ’22 अप्रैल का बदला सेना ने 22 मिनट में लिया’, विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










