Punjab News: पंजाब के पूर्व आईजी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में किया 8 करोड़ रुपये ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र

Punjab News: पूर्व आईजी ने की खुदकुशी की कोशिश, सांकेतिक तस्वीर, AI
Punjab News: पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुदकुशी की कोशिश की. उन्होंने खुद को गोली मार ली, गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चहल ने खुदकुशी से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है. अपने पत्र में कथित रूप से कहा है कि साइबर ठगों ने खुद को धन प्रबंधन सलाहकार बताकर उनसे 8.10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी.
Punjab News: भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अमर सिंह चहल ने सोमवार को कथित तौर पर खुद को गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की. गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर है. चहल ने खुदकुशी से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है. अपने पत्र में कथित रूप से कहा है कि साइबर ठगों ने खुद को धन प्रबंधन सलाहकार बताकर उनसे 8.10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी.
सुसाइड नोट में किया धोखाधड़ी का जिक्र
पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया कि चहल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चहल, फरीदकोट में 2015 में हुए बेअदबी विरोधी प्रदर्शनों से संबंधित पुलिस गोलीबारी मामलों में आरोपियों में से एक हैं. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक लेटर मिला है जिससे पता चलता है कि वह किसी वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए थे.
पुलिस महानिदेशक के नाम लिखा पत्र
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के नाम लिखे पत्र में चहल ने आरोप लगाया है कि जालसाज ‘एफ-777 डीबीएस वेल्थ इक्विटी रिसर्च ग्रुप’ के नाम से व्हाट्सऐप और टेलीग्राम समूहों के माध्यम से सक्रिय थे और डीबीएस बैंक और उसके सीईओ के साथ संबंधों का झूठा दावा कर रहे थे.
सुसाइड नोट में चहल ने क्या लिखा
- पत्र के अनुसार, समूह ने स्टॉक ट्रेडिंग, आईपीओ आवंटन, ओटीसी ट्रेड और तथाकथित “क्वांटिटेटिव फंड” के माध्यम से असामान्य रूप से हाई रिटर्न का वादा करके निवेशकों को लुभाया.
- पत्र में कहा गया है कि बढ़ा-चढ़ाकर मुनाफा दिखाने के लिए फर्जी डैशबोर्ड बनाए गए थे, जिससे धीरे-धीरे निवेशकों में विश्वास पैदा हुआ और उन्हें बड़ी रकम जमा करने के लिए प्रेरित किया गया.
- चहल ने दावा किया कि उन पर बार-बार मुनाफे को दोबारा निवेश करने का दबाव डाला गया और बाद में उनसे अपना पैसा निकालने के लिए भारी सेवा शुल्क, टैक्स और अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने को कहा गया. यह रकम कई करोड़ रुपये का था.
- पूर्व पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैंक के माध्यम से सभी भुगतान करने के बावजूद, निकासी की प्रक्रिया कभी पूरी नहीं हुई.
- उन्होंने आरोप लगाया कि यह घोटाला अत्यधिक संगठित था, जिसमें कई बैंक खाते और व्यक्ति शामिल थे, और अधिकारियों से आग्रह किया कि वे धन के स्रोत का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करें या मामले को किसी विशेष केंद्रीय एजेंसी को सौंप दें.
तबाह और शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं- चहल
गहरी पीड़ा, आर्थिक रूप से बर्बादी और भावनात्मक आघात जाहिर करते हुए चहल ने लिखा कि वह तबाह और शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं. अपने पत्र में चहल ने अपने परिवार और सहकर्मियों से माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि कथित ठगों के अलावा, उनके इस फैसले के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है. घटना के बाद पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस कथित धोखाधड़ी की जांच कर रही है और पत्र, बैंक ट्रांजेक्शन के डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है. (इनपुट- भाषा)
Also Read: GMCH में कैंटीन में घुसकर जूनियर डॉक्टरों ने जीविका दीदियों और कर्मी को पीटा, आधा दर्जन जख्मी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










