ePaper

विपक्ष के आरोपों के बाद पंजाब सरकार ने 18-44 साल तक के लोगों को लगने वाली वैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों से वापस मंगाई

Updated at : 04 Jun 2021 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
विपक्ष के आरोपों के बाद पंजाब सरकार ने 18-44 साल तक के लोगों को लगने वाली वैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों से वापस मंगाई

अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल के आरोपों के बाद पंजाब सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों से 18-44 साल तक के लोगों को दिया जाने वाला वैक्सीन वापस मंगा लिया है और उन्हें वैक्सीन मुहैया कराने का आदेश वापस ले लिया है.

विज्ञापन

अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल के आरोपों के बाद पंजाब सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों से 18-44 साल तक के लोगों को दिया जाने वाला वैक्सीन वापस मंगा लिया है और उन्हें वैक्सीन मुहैया कराने का आदेश वापस ले लिया है.

सरकार के इस आदेश के बाद निजी अस्पतालों को वैक्सीन की खुराक वापस करनी होगी. इससे पहले विपक्ष के आरोपों के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मामले के जांच के आदेश दे दिये थे. उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में मीडिया से पता चला, मैंने पहले ही जांच के आदेश दे दिए हैं और हम विधिवत जांच के आदेश देंगे. उन्होंने कहा कि हम मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे.


सुखबीर सिंह ने सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

गौरतलब है कि आज विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने सरकार पर यह आरोप लगाया कि उसने ऊंची कीमतों पर निजी अस्पतालों को कोविड-19 टीके की खुराक बेची है. सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि राज्य में टीके की खुराक उपलब्ध नहीं हैं और आम लोगों को मुफ्त में टीके की खुराक देने के बदले उसे निजी संस्थाओं को बेचा जा रहा है.

Also Read: देश में 60 प्रतिशत सीनियर सिटीजन ने लगवाया कोरोना का टीका, इस मामले में हमने अमेरिका को पीछे छोड़ा

बादल का दावा है कि कोवैक्सीन टीके की खुराक राज्य को 400 रुपये में मिलती है और उसे निजी संस्थाओं को 1,060 रुपये में बेचा जा रहा है. बादल ने कहा कि निजी अस्पताल लोगों से प्रत्येक खुराक के लिए 1,560 रुपये ले रहे हैं.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola