पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी के खिलाफ पिछले साल 8 नवंबर को मामला दर्ज की गयी थी. शिकायत में कहा गया था कि पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने कांग्रेस सरकार में रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी.
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने ओपी सोनी पर 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में कार्रवाई की.
आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व डिप्टी सीएम पर 8 नवंबर 2022 को दर्ज की गयी थी शिकायत
गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी के खिलाफ पिछले साल 8 नवंबर को मामला दर्ज की गयी थी. शिकायत में कहा गया था कि पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने कांग्रेस सरकार में रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी.
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत ओपी सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विजिलेंस की टीम ने बातया पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी के खिलाफ भ्रष्टावार निवाण अधिनियम 13,1 बी और 13, 2 के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है. टीम ने बताया, 2016 से 2022 तक ओपी सोनी और उनके परिवार की आय 4.50 करोड़ रुपये लगभग थी, लेकिन खर्च करीब 12.48 करोड़ रुपये थी. पूर्व डिप्टी सीएम के खिलाफ पत्नी और बच्चों के नाम पर संपत्ति बनाने का आरोप लगा.
Also Read: 2024 के लोकसभा चुनाव में दिखेगी विपक्षी एकता! पश्चिम बंगाल, यूपी-पंजाब में हैं कई चुनौतियां
Punjab Vigilance Bureau arrested former Deputy Chief Minister OP Soni for amassing assets disproportionately to his known sources of income during the period of 2016 to 2022: Information and Public Relations Department, Punjab
(File Pic) pic.twitter.com/JDQfXrmHWW
— ANI (@ANI) July 9, 2023
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किया अभियान
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान की शुरुआत की है. जिसके तहत लगातार कार्रवाई हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










