पुणे मर्डर : सिया घबराई हुई थी, उसे जबरन कार में बैठाया गया, कैब ड्राइवर का दावा
सिया गोयल और केतन अग्रवाल. फोटो- एक्स.
पुणे मर्डर केस में एक नई बात सामने आई है. कैब ड्राइवर वैभव जाधव का दावा है कि पुणे से पिकअप के बाद सिया गोयल कार में बैठना नहीं चाहती थीं. सिया के भाई साहिल ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया था. नीचे पढ़ें ड्राइवर ने और क्या बात बताई.
20 साल की सिया गोयल को अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में एक शख्स की इंट्री हुई है जो कैब ड्राइवर है. उसने कुछ पल की बातें बताई है जो कार को ड्राइव करते हुए उसने नोटिस किया. उसने बताया कि सिया को मुंबई एयरपोर्ट लेकर जाना था. हालांकि वह कार में बैठना नहीं चाहती थीं. एनडीटीवी ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है. ड्राइवर के मुताबिक, प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जाने वाली सिया को उनके भाई ने जबरन कार में बैठाया था और पूरे रास्ते उसका मूड खराब नजर आया.
सिया और उनके भाई साहिल के बीच बहस हुई
कैब ड्राइवर के मुताबिक, पुणे से रवेट (पिंपरी-चिंचवड़) के बीच सफर के दौरान सिया और उनके भाई साहिल के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी. ड्राइवर का दावा है कि दोनों के बीच रास्ते भर टेंशन चलता रहा. इसके बाद भी सिया और उनके भाई ने मुंबई एयरपोर्ट की ओर रुख किया. रास्ते में किवाले लोढ़ा इलाके से केतन अग्रवाल और उनके परिवार के कुछ सदस्य भी उनके साथ शामिल हो गए. इसके बाद सभी लोग एक साथ मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. कैब ड्राइवर ने आगे बताया कि मुंबई जाते समय रास्ते में सभी लोग एक फूड कोर्ट पर रुके थे. वहां उन्होंने चाय-नाश्ता किया और कुछ देर आराम किया.
यह भी पढ़ें : पुणे मर्डर : रास्ते में रुकी कैब, डिक्की खुली और बढ़ गया सस्पेंस; ड्राइवर ने बताई पूरी कहानी
सिया किसी सामान को लेने के बहाने वापस कार तक आई
कैब ड्राइवर के मुताबिक, फूड कोर्ट पर रुकने के दौरान सिया किसी सामान को लेने के बहाने वापस कार तक आई थीं. ड्राइवर का दावा है कि उन्होंने गाड़ी से कुछ चीजें निकालीं और उन्हें अपनी जेब में रख लिया, जिसके बाद वह वापस चली गईं. ड्राइवर ने सिया की इस हरकत को नोटिस किया. मुंबई एयरपोर्ट पर सभी को छोड़ने के कुछ समय बाद उसे केतन का फोन आया. केतन ने बताया कि उनका पासपोर्ट कार में छूट गया है. इसके बाद काफी तलाश की गई, लेकिन पासपोर्ट नहीं मिला.
यह भी पढ़ें : सिया को लेकर क्राइम सीन पर पहुंची पुलिस, केतन की डमी के साथ दोहराया गया वारदात का घटनाक्रम
मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद केतन को पता चला कि उनका पासपोर्ट गायब है. इसके चलते बाली जाने का उनका प्लान कैंसिल हो गया. प्री-वेडिंग शूट के लिए तय किया गया यह विदेश दौरा आखिरी समय में कैंसिल करना पड़ा. केतन के पिता विजय अग्रवाल ने भी इस घटना को लेकर साजिश की आशंका जताई. उनका कहना था कि पासपोर्ट का अचानक गायब होना सामान्य बात नहीं लगती और इसके पीछे किसी की जानबूझकर की गई हरकत हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










