सिया को लेकर क्राइम सीन पर पहुंची पुलिस, केतन की डमी के साथ दोहराया गया वारदात का घटनाक्रम

Updated:
विज्ञापन

पुलिस के साथ मुंह पर स्कार्फ बांधे सिया गोयल. फोटो- स्क्रीनशॉट.

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे लोहागढ़ किला हत्या मामले में पुलिस ने क्राइम सीन का री-कंस्ट्रक्शन किया. पुलिस के मुताबिक डमी का उपयोग किया गया. इस दौरान सिया गोयल ने पुलिस को घटना से जुड़ी जानकारी दी. जांच में हत्या की साजिश, डिजिटल ट्रेल और आरोपियों की गतिविधियों की पड़ताल जारी है.

विज्ञापन

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के लोहागढ़ किला में केतन अग्रवाल की हत्या मामले में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया है. रविवार को घटनास्थल का दोबारा निर्माण (क्राइम सीन री-कंस्ट्रक्शन) किया गया. पुणे ग्रामीण पुलिस सुबह-सुबह सिया को लेकर फोर्ट पहुंची थी. पुलिस ने आरोपियों के बताए घटनाक्रम, उनके रास्ते, मौके पर मौजूद स्थिति और कथित तौर पर हुई पूरी वारदात को समझने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, इस प्रक्रिया के दौरान आरोपी सिया गोयल ने घटना से जुड़ी कई जानकारियां दीं, जिसमें उनके पहुंचने का रास्ता, मौके पर उनकी स्थिति और घटना किस तरह हुई, इसकी जानकारी शामिल थी.

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने कहा, ‘पुलिस ने घटनाओं की पूरी कड़ी को दोबारा तैयार किया, जिसमें आरोपियों द्वारा अपनाया गया रास्ता, मौके पर उनकी स्थिति, कथित रूप से की गई गतिविधियां और घटना किस तरह हुई, इन सभी पहलुओं को शामिल किया गया.’ उन्होंने आगे कहा, ‘घटनाक्रम को दोहराने के दौरान सिया ने रास्ते, उनकी स्थिति और घटना के तरीके के बारे में जानकारी दी.’

डमी के जरिए समझा गया केतन को धक्का देने का तरीका

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को समझने के लिए केतन अग्रवाल के वजन के बराबर एक डमी तैयार की गई थी. पुणे के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस गजानन टोंपे ने कहा कि इस डमी की मदद से यह जांच की गई कि आरोपी के दावों के अनुसार केतन को किस तरह किले से नीचे धकेला गया होगा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया आरोपियों के बयानों की पुष्टि करने और घटना की वास्तविक परिस्थितियों को समझने के लिए की गई.

हत्या की वजह और दोनों आरोपियों की भूमिका की जांच

जांच अधिकारी अब इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि केतन अग्रवाल की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इस पूरी घटना में दोनों आरोपियों की क्या भूमिका थी. पुलिस हत्या की कथित योजना, घटना से पहले और बाद में आरोपियों की गतिविधियों, उनके डिजिटल रिकॉर्ड और हत्या के पीछे की वजहों की भी जांच कर रही है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान जुटाए गए अलग-अलग सबूतों की भी पुष्टि की जा रही है.

फरवरी में हुई थी सगाई, नवंबर में थी शादी

केतन अग्रवाल (25) अपने परिवार की कंपनी सक्सेस ग्रुप में निदेशक थे. यह कंपनी महाराष्ट्र में वेयरहाउस डेवलपमेंट के क्षेत्र में बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है. सिया भी पुणे के एक कारोबारी परिवार से आती हैं. इस साल फरवरी में केतन की सगाई सिया गोयल (20) से हुई थी. दोनों की शादी नवंबर में होने वाली थी, जिसके लिए उदयपुर में होटल भी बुक किए जा चुके थे. 

ये भी पढ़ें:- सिया-केतन की शादी का अगुवा था मित्तल परिवार, पुलिस के सामने पेश हुए मैचमेकर्स, बोले- सोचा भी नहीं…

शादी नहीं करना चाहती थी सिया

हालांकि पुलिस जांच में सामने आया कि सिया और चेतन चौधरी (22) के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी केतन के परिवार को नहीं थी. पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सिया ने कथित तौर पर बताया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी.

पुलिस का दावा है कि सिया ने चेतन के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई, क्योंकि उसे डर था कि शादी तोड़ने से उसके परिवार की बदनामी होगी. केतन की मौत 18 जून को लोहागढ़ किले से गिरने के बाद हुई थी. इसके बाद पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola