सिया-केतन की शादी का अगुवा था मित्तल परिवार, पुलिस के सामने पेश हुए मैचमेकर्स, बोले- सोचा भी नहीं…

Updated:
विज्ञापन

सिया गोयल और केतन अग्रवाल. फोटो- एक्स.

Ketan Agrawal Siya Goyal Matchmaker: पुणे लोहागढ़ किला हत्या मामले में शादी कराने वाले रिश्तेदार नरेंद्र मित्तल की भूमिका चर्चा में है. उन्होंने सिया गोयल और केतन अग्रवाल के परिवारों को मिलवाया था, लेकिन बाद में सामने आए हत्या के आरोपों से वे हैरान हैं.

विज्ञापन

Ketan Agrawal Siya Goyal Matchmaker: पुणे के लोहागढ़ किला में केतन अग्रवाल की हत्या मामले में एक नया पहलू सामने आया है. इस केस में अब उस रिश्तेदार की भूमिका भी चर्चा में है, जिसने सिया गोयल और केतन अग्रवाल के परिवारों को शादी के लिए मिलवाया था. मित्तल दंपती ने गोयल और अग्रवाल परिवारों के बीच बातचीत शुरू कराई थी. आज वही इस मामले में सामने आए आरोपों से सबसे ज्यादा हैरान हैं. 

जांच एजेंसियां अब तक हत्या की असली वजह और पूरी साजिश को समझने में जुटी हैं. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिया गोयल केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी और वह पिछले एक साल से चेतन चौधरी के साथ रिश्ते में थी. पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल (20) और चेतन चौधरी (22) पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले की पहाड़ी से नीचे धक्का दिया. यह घटना 18 जून को पुणे जिले में हुई थी.

नरेंद्र मित्तल ने शुरू कराई थी शादी की बातचीत

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सिया और केतन के रिश्ते को शादी तक पहुंचाने में नरेंद्र मित्तल और रेणु मित्तल की अहम भूमिका थी. मित्तल परिवार ने दोनों परिवारों के बीच संपर्क कराया था. उनके जरिए ही शादी को लेकर बातचीत आगे बढ़ी थी.

नरेंद्र मित्तल ने पुलिस को बताया कि दोनों परिवारों के बीच शादी की चर्चा जनवरी 2026 में शुरू हुई थी. इसके बाद फरवरी में सिया और केतन की सगाई हुई और नवंबर में शादी की तारीख तय की गई थी. उन्होंने साफ किया कि उनकी भूमिका सिर्फ दोनों परिवारों को मिलवाने और बातचीत शुरू कराने तक सीमित थी.

नरेंद्र मित्तल ने केतन की हत्या के बाद इस मामले पर हैरानी जताई है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मित्तल परिवार ने कहा कि उन्हें सिया और चेतन के रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने बताया कि जिस तरह परिवार के बाकी लोग इस घटना से हैरान हैं, उसी तरह वे भी सिया पर लगे आरोपों से स्तब्ध हैं.

हमें इसकी उम्मीद नहीं थी: मित्तल

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने पुलिस से कहा, “हमने कभी उम्मीद नहीं की थी कि सिया ऐसा कुछ कर सकती है. सिया और केतन दोनों ही अच्छे व्यवहार वाले, विनम्र और अच्छे स्वभाव के थे.” उन्होंने आगे कहा, ‘हम सिया को बचपन से जानते हैं. हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कर सकती है.’  मित्तल ने बताया कि जिस तरह परिवार के बाकी लोग इस घटना से सदमे में हैं, उसी तरह वह भी आरोपों को सुनकर हैरान हैं.

सिया के परिवार से भी हुई पूछताछ

इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सिया गोयल के माता-पिता प्रवीन गोयल और पूजा गोयल के अलावा उसके भाई साहिल गोयल से भी पूछताछ की. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई. पुलिस ने उससे सिया और चेतन चौधरी के रिश्ते को लेकर जानकारी जुटाने की कोशिश की.

सिया गोयल फिलहाल पुलिस हिरासत में है और 29 जून तक उससे पूछताछ जारी रहेगी. रविवार सुबह पुणे पुलिस उसे लेकर लोहागढ़ किले में लेकर पहुंची, जहां घटना का सीन रिक्रिएट किया गया.  

ये भी पढ़ें:- शक्की पति का घनघोर पाप: गर्भवती पत्नी को 10 घंटे घर में रखता था बंद, फिर बाल्टी में डुबोकर की हत्या

केतन के पिता ने की कड़ी सजा की मांग

केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि उनके बेटे की हत्या बिना किसी वजह के कर दी गई. उन्होंने कहा कि केतन ने ऐसा कुछ नहीं किया था जिससे उसके साथ इस तरह का अंत हो. उन्होंने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है.

पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी. इसी वजह से सिया और चेतन ने कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई. फिलहाल, जांच अधिकारी हत्या के पीछे की पूरी वजह, साजिश और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. पुलिस दोनों आरोपियों के बयानों और जुटाए गए सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola