Pune Bridge Collapses: पुणे के पास इंद्रायणी नदी पर पुल ढह गया, दो की मौत, कई पर्यटक बहे, रेस्क्यू जारी

Updated:
विज्ञापन

Pune Bridge Collapses

Pune Bridge Collapses: पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल ढह गया. हादसे के बाद 10 से 15 लोगों के वहीं फंसे होने की आशंका है. 5 से 6 लोगों को बचा लिया गया है.

विज्ञापन

Pune Bridge Collapses: रविवार को पुणे में बड़ा हादसा हो गया. इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल ढह गया. पुल के ढह जाने से कई पर्यटक बह गए. यह हादसा कुंडमाला में हुआ. पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने बताया की हादसे के कारण 10 से 15 लोगों के वहां फंसे होने की आशंका है. 5 से 6 लोगों को बचा लिया गया है. बताया जा रहा है कि टूरिस्ट स्पॉट कुंदमाला में नारायणी नदी पर बने पुल पर काफी संख्या में पर्यटक मौजूद थे. इसी दौरान अचानक से पुल टूट गया. (अपडेट जारी है)

दो लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे के मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का एक पुल रविवार दोपहर ढह जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गये. कुंदमाला इलाके में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण नदी का बहाव तेज था. हालांकि जब पुल ढहा उस समय बारिश नहीं हो रही थी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ के बह जाने की आशंका है.

राहत और बचाव का काम जारी

इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा “मावल में पुल ढहने की घटना हुई है. मैंने डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है. कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. कुछ लोग फंसे भी हैं. एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंच रही है. संभव है कि कुछ लोग बह गए हों. हमें अभी तक इस संबंध में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं मिली है. इसलिए अभी इस बारे में बात करना उचित नहीं होगा. पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मैं इस बारे में जानकारी दूंगा. अभी प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola