Puja Special Train : 21 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेंगी 150 स्पेशल पूजा ट्रेन, बिहार–झारखंड के यात्रियों को होगा खास फायदा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 Aug 2025 7:44 AM
स्पेशल पूजा ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
Puja Special Train : यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 21 सितंबर से 30 नवंबर तक 150 स्पेशल पूजा ट्रेन चलायी जायेंगी. इसकी जानकारी रेलवे की ओर से दी गई है. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. खासकर दशहरा, दिवाली और छठ में घर आने वाले बिहार–झारखंड के लोगों को खास फायदा मिलेगा.
Puja Special Train : यदि आप अमूमन ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…रेलवे बोर्ड ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर 21 सितंबर से 30 नवंबर तक 150 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने के संबंध में अधिसूचना जारी की है. ये ट्रेनें कुल 2,024 चक्कर लगाएंगी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पूजा स्पेशल ट्रेन श्रृंखला के तहत, दक्षिण मध्य रेलवे सबसे ज़्यादा 48 ट्रेन चलाएगा, जो 684 फेरे लगायेंगी.
स्पेशल ट्रेन से बिहार के यात्रियों को मिलेगा फायदा
रेलवे की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ये ट्रेन मुख्य रूप से हैदराबाद, सिकंदराबाद और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों से चलायी जायेंगी.’’ विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘पूर्व मध्य रेलवे ने 14 ट्रेन को अधिसूचित किया है जो बिहार के पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी और कुल 588 चक्कर लगायेंगी.’’
अधिकारियों ने बताया कि सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पूर्वी रेलवे मंडल कोलकाता, सियालदह और हावड़ा जैसे भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों से 24 विशेष ट्रेन चलाएगा, जो 198 चक्कर लगायेंगी. उन्होंने बताया, ‘‘पश्चिम रेलवे ने मुंबई, सूरत, वडोदरा जैसे शहरों से 204 फेरे लगाने के लिए 24 विशेष ट्रेन की घोषणा की है, जबकि दक्षिण रेलवे ने भी चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै जैसे स्टेशनों से 66 फेरे लगाने के लिए 10 ऐसी ट्रेन चलाने की तैयारी की है.’’
झारखंड के अलावा इन राज्यों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
इसके अलावा, पूर्वी तटीय रेलवे से भुवनेश्वर, पुरी और संबलपुर, दक्षिण पूर्व रेलवे से रांची, टाटानगर, उत्तर मध्य रेलवे से प्रयागराज, कानपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से बिलासपुर, रायपुर और पश्चिम मध्य रेलवे से भोपाल, कोटा जैसे स्टेशनों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेन चलायी जायेंगी. रेल मंत्रालय ने हाल में त्योहारों के मौसम में देश के विभिन्न हिस्सों से 12,000 विशेष ट्रेन की घोषणा की है और अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष ट्रेन की पहली श्रृंखला है जिसकी अधिसूचना जारी की गई है.
यह भी पढ़ें : Train Cancelled News : 46 ट्रेन रद्द, भारी बारिश के कारण रेलवे ने लिया फैसला
अधिकारियों ने कहा, ‘‘यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, आने वाले दिनों में और ट्रेन की अधिसूचना जारी की जाएगी.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










