Train Cancelled News : 46 ट्रेन रद्द, भारी बारिश के कारण रेलवे ने लिया फैसला

46 ट्रेन रद्द (ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर)
Train Cancelled News : भारी बारिश के कारण जम्मू संभाग में 46 ट्रेन रद्द हो गए हैं. इसकी जानकारी रेलवे की ओर से दी गई है. भारी बारिश के कारण रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित नजर आ रहा है.
Train Cancelled News :भारी बारिश के कारण उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है. रेलवे के अनुसार, 30 अगस्त को जम्मू, कटरा और उधमपुर रेलवे स्टेशनों से आने-जाने वाली 46 ट्रेनें रद्द की गई हैं. पिछले चार दिनों से जम्मू क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण रेल यातायात ठप पड़ा हुआ है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हालात सामान्य होने पर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा. यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें.
कठुआ और उधमपुर के बीच रेल यातायात स्थगित
एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू में कई स्थानों पर रेल लाइन के टूटने के कारण कठुआ और उधमपुर के बीच रेल यातायात स्थगित कर दिया गया है, तथा ट्रेनें रद्द की जा रही हैं. इससे पहले, उत्तर रेलवे ने जम्मू, कटरा और उधमपुर रेलवे स्टेशनों से आने-जाने वाली 40 ट्रेनों को 29 अगस्त को रद्द करने की घोषणा की थी. गुरुवार को उत्तर रेलवे ने जम्मू स्टेशन से दो विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाईं, जिनमें केंद्र शासित प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ के बाद फंसे लगभग 3,000 यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया.
यह भी पढ़ें : Special Trains For Diwali-Chhath: खड़े रह जाएंगे नहीं आएगी ट्रेन, दिवाली और छठ में घर आने से पहले पढ़ लें ये खबर
भारी बारिश के कारण रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित
पिछले दो दिन से जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश के कारण रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित होने से बड़ी संख्या में लोग, खासकर तीर्थयात्री, फंस गए. कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग में हुए भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई. जम्मू में 1910 के बाद से सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई जहां बुधवार सुबह तक 380 मिमी बारिश का रिकॉर्ड बना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










