देश की पहली अंग्रेजी न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का निधन, जब ऑटो चालकों ने किराया लेने से कर दिया था इनकार
गीतांजलि अय्यर ने न्यूज एंकर के रूप में अपनी पहचान किस तरह से बना ली थी, आप एक घटना से समझ सकते हैं. एक बार ऑटो चालकों ने उनसे किराया लेने से इनकार कर दिया था.
देश की पहली अंग्रेजी न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का निधन हो गया. गीतांजलि ने दूरदर्शन की मशहूर एंकर के रूप में अपनी पहचान बनायीं थीं.
गीतांजलि अय्यर को चार बार मिला था बेस्ट एंकर का अवॉर्ड
गीतांजलि अय्यर 1971 में दूरदर्शन से जुड़ीं. करीब 30 साल के टीवी पत्रकारिता के करियर में उन्हें चार बार बेस्ट एंकर का अवॉर्ड मिला.
अनोखे हेयरस्टाइल के लिए फेमस थीं गीतांजलि अय्यर
गीतांजलि अय्यर बेस्ट एंकर के साथ-साथ अपने अनोखे हेयरस्टाइल के लिए भी फेमस थीं. र्मार्डन लुक के साथ साड़ी का कॉम्बिनेशन उनकी अलग पहचान थी.
Also Read: कनाडाई न्यूज एंकर ने लाइव टेलीकास्ट के दौरान निगली मक्खी, इस बात की होने लगी तारीफ
जब ऑटो चालकों ने किराया लेने से कर दिया था मना
गीतांजलि अय्यर ने न्यूज एंकर के रूप में अपनी पहचान किस तरह से बना ली थी, आप एक घटना से समझ सकते हैं. एक बार ऑटो चालकों ने उनसे किराया लेने से इनकार कर दिया था.
न्यूज एंकर के साथ-साथ अभिनय भी कर चुकी थीं गीतांजलि
गीतांजिल अय्यर मशहूर न्यूज एंकर होने के साथ-साथ अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाया था. उन्होंने एक टीवी धारावाहिक खानदान में अभिनय किया था. उन्होंने 2002 में आउटलुक इंडिया में लिखे अपने आर्टिकल में बताया था कि दूरदर्शन के नेशनल होने और 1982 एशियाई खेलों के बाद उनकी पहचान देशभर में हो गयी थी. उन्हें लोगों का खासा प्यार मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










