Coronavirus Pandemic : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 9 बजे कोरोना को लेकर जारी करेंगे VIDEO संदेश

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 9 बजे कोरोना को लेकर जारी करेंगे VIDEO संदेश

**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi gestures as he addresses the nation on coronavirus pandemic, in New Delhi, Tuesday, March 24, 2020. (DD NEWS/PTI Photo) (PTI24-03-2020_000366B)

कोरोना वायरस को लेकर इस समय देश संकट के दौर से गुजर रहा है. पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस को लेकर एक वीडियो जारी करने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार तीन अप्रैल को सुबह 9 बजे एक वीडियो संदेश जारी करने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है.

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : कोरोना वायरस को लेकर इस समय देश संकट के दौर से गुजर रहा है. पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस को लेकर एक वीडियो जारी करने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार तीन अप्रैल को सुबह 9 बजे एक वीडियो संदेश जारी करने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है.

मालूम हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले 19 मार्च को पहली बार कोरोना वायरस को लेकर देश को संबोधित किया था. अपने पहले संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था. कोरोना संकट पर देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किया था. कहा था कि आवश्यक सेवाओं वाले लोगों को छोड़कर किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. पीएम मोदी के उस अपील का व्‍यापक समर्थन भी मिला और पूरा देश ठहर सा गया था.

उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को अपने दूसरे राष्‍ट्र के नाम संबोधन में देश के लोगों से कोरोना वायरस की गंभीरता को समझने और घरों में रहने की अपील करते हुए 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी. कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा था हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया जा रहा है.

उन्होंने कहा था कि निश्चित तौर पर इस लॉकडाउन की एक आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी. लेकिन एक-एक भारतीय के जीवन को बचाना इस समय मेरी,भारत सरकार की, देश की हर राज्य सरकार की, हर स्थानीय निकाय की, सबसे बड़ी प्राथमिकता है. लोगों से सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए मोदी ने कहा था कि आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो, कोरोना वायरस के संक्रमण चक्र को तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है. उन्होंने लोगों से अपील की कि चाहे जो हो जाएं… घर में रहें और एक ही काम करें कि अपने घर में रहें. उन्होंने लोगों से कहा कि यह धैर्य और अनुशासन का समय है और जब तक देश में लॉकडालन की स्थिति है, हमें अपना संकल्प और वचन निभाना है.

मोदी ने कहा कि हमें कोरोना वायरस के फैलने की शृंखला को तोड़ना है. पीएम मोदी ने कहा था कि देशव्यापी लॉकडाउन ने आपके घर के दरवाजे पर एक लक्ष्मण रेखा खींच दी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी देशों के दो महीनों के अध्ययन से जो निष्कर्ष निकल रहा है, और विशेषज्ञ भी यही कह रहे हैं कि कोरोना से प्रभावी मुकाबले के लिए एकमात्र विकल्प है- सामाजिक दूरी. उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने का इसके अलावा कोई तरीका नहीं है, कोई रास्ता नहीं है.

कोरोना को फैलने से रोकना है, तो इसके संक्रमण के चक्र को तोड़ना ही होगा मोदी ने कहा कि कुछ लोग इस गलतफहमी में हैं कि सामाजिक दूरी बनाना केवल बीमार लोगों के लिए आवश्यक है. ये सोचना सही नहीं. प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक दूरी हर नागरिक के लिए है, हर परिवार के लिए है, परिवार के हर सदस्य के लिए है. उन्होंने कहा था, कुछ लोगों की लापरवाही, कुछ लोगों की गलत सोच, आपको, आपके बच्चों को, आपके माता पिता को, आपके परिवार को, आपके दोस्तों को, पूरे देश को बहुत बड़ी मुश्किल में झोंक देगी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola