Prajwal Revanna: फ्लाइट लैंड करते ही प्रज्वल रेवन्ना को किया गया गिरफ्तार, ले जाया गया सीआईडी ऑफिस
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 May 2024 6:59 AM
Prajwal Revanna/ ani
Prajwal Revanna: प्रज्वल रेवन्ना को एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करने के कुछ ही मिनटों बाद एसआईटी ने गिरफ्तार लिया. जानें मामले का ताजा अपडेट
Prajwal Revanna: कर्नाटक में यौन शोषण के आरोपी जेडीएस से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, 35 दिन बाद जर्मनी से बेंगलुरु लौटने के बाद यह कार्रवाई उनके खिलाफ की गई. एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करने के कुछ ही मिनटों बाद एसआईटी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आपको बता दें कि प्रज्वल 27 अप्रैल को बेंगलुरु से जर्मनी फरार हो गये थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रज्वल को महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम ने जीप में बैठाया और सीआईडी ऑफिस लेकर पहुंची.
बताया जा रहा है कि प्रज्वल रेवन्ना को मेडिकल टेस्ट के लिए आज सरकारी अस्पताल ले जाया जाएगा, साथ ही उन्हें 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश करना होगा. कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस कस्टडी की मांग करेगी.
प्रज्वल रेवन्ना ने जारी किया था वीडियो
कर्नाटक सरकार की ओर से गुरुवार को कहा गया था कि कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना यदि देश नहीं लौटते हैं, तो उनके पासपोर्ट को रद्द करने जैसी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा. इससे पहले प्रज्वल ने एक वीडियो बयान जारी किया था और दावा किया था, वह 31 मई को उनके खिलाफ मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल यानी एसआईटी के समक्ष पेश होंगे. इसके बाद से ही उनके कर्नाटक लौटने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे और एसआईटी ने अपनी तैयारी कर रखी थी.
Read Also : बेंगलुरु पहुंचते ही प्रज्वल रेवन्ना हो सकते हैं गिरफ्तार, कर्नाटक पुलिस अलर्ट
सिद्धरमैया ने लिखा था पीएम मोदी को पत्र
उल्लेखनी है कि पिछले हफ्ते कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में उन्होंने प्रज्वल के राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने के लिए ‘शीघ्र और आवश्यक’ कार्रवाई करने का आग्रह किया था. मुख्यमंत्री ने 1 मई को भी प्रधानमंत्री को ऐसा ही पत्र भेजने का काम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










