ePaper

Ujjain Mahakal Corridor: PM मोदी ने महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना, यहां देखें तस्वीरें

Updated at : 11 Oct 2022 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
Ujjain Mahakal Corridor: PM मोदी ने महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना, यहां देखें तस्वीरें

Ujjain Mahakal Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उज्जैन के भगवान महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान पीएम मोदी ने मंदिर में ध्यान लगाया. प्रधानमंत्री मोदी करीब छह बजे मंदिर के गर्भगृह में गए. उन्होंने पारंपरिक धोती पहन रखी थी और गमछा डाल रखा था. यहां देखें तस्वीरें

विज्ञापन
undefined
पीएम मोदी ने की शिवलिंग की पूजा

पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद आरती की. इस दौरान मंदिर के पुजारी लगातार मंत्रोचार करते रहे.

undefined
प्रधानमंत्री ने की शिवलिंग की परिक्रमा

आरती के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवलिंग की परिक्रमा की. इसके बाद उन्होंने माला का जाप किया.

undefined
महाकाल लोक में बनाए गए 108 विशाल स्तंभ

जानकारी के मुताबिक महाकाल लोक में 108 विशाल स्तंभ बनाए गए हैं. इन पर महादेव, पार्वती समेत उनके पूरे परिवार के चित्र उकेरे गए हैं. ये चित्र देखने में बिलकुल मूर्तियों की तरह ही हैं जिनमें शिव, पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की लीलाओं का वर्णन है.

undefined
महाकाल लोक गलियारा के पहले चरण का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम यहां श्री महाकाल लोक गलियारा के पहले चरण का लोकार्पण करने से पहले भगवान महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ थे.

undefined
जून 2023 तक पूरी परियोजना को किया जाएगा पूरा

महाकाल कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण पर काम पहले से ही चल रहा है. परियोजना के दूसरे चरण में एक शिखर दर्शन का निर्माण किया जाएगा. जून 2023 तक पूरी परियोजना को पूरा किया जाना है.

Also Read: Shri Mahakal Lok: मनमोह लेगी महाकाल लोक की प्रतिमाएं, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा
विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola