PM Modi Birthday: फेसबुक, ट्विटर सहित इन तरीकों से पीएम मोदी से आप कह सकते हैं अपने मन की बात

How to Connect with PM Modi, Interact with PM: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आज, यानी 17 सितंबर 2020 को 70वां जन्मदिन (PM Narendra Modi 70th Birthday) है. आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर देश और दुनिया के कई आम और खास लोग बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. पीएम मोदी को इस दौर के सबसे हाइटेक लीडर्स में शामिल किया जाता है. उनसे फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल प्लेटफॉर्म के अलावा कुछ और तरीकों से आसानी से कॉन्टैक्ट किया जा सकता है. आइए जानें-
How to Connect with PM Modi, Interact with PM: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आज, यानी 17 सितंबर 2020 को 70वां जन्मदिन (PM Narendra Modi 70th Birthday) है. आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर देश और दुनिया के कई आम और खास लोग बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.
इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि अगर आप भी अपने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देना चाहते हैं या फिर अपनी कोई शिकायत उन तक पहुंचाना चाहते हैं, तो आप उनसे इन माध्यमों के जरिये संपर्क कर सकते हैं. आपको बता दें कि पीएम मोदी को इस दौर के सबसे हाइटेक लीडर्स में शामिल किया जाता है. उनसे फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल प्लेटफॉर्म के अलावा कुछ और तरीकों से आसानी से कॉन्टैक्ट किया जा सकता है. आइए जानें-
सोशल मीडिया के जरिये
सोशल मीडिया के जरिये पीएम मोदी तक अपनी बात पहुंचाने के लिए नरेंद्र मोदी के फेसबुक अकाउंट पर जा सकते हैं.
फेसबुक एड्रेस है : https://www.facebook.com/narendramodi
प्रधानमंत्री मोदी को ट्विटर पर टैग करके भी आप अपनी बात उन तक पहुंचा सकते हैं. इसके लिए आपको @PMOIndia या @Narendramodi पर पीएम मोदी को टैग करना होगा. ट्विटर एड्रेस है : https://twitter.com/narendramodi
गूगल प्लस और यूट्यूब पर भी पीएम मोदी का अकाउंट है, ये रहा एड्रेस —
Google Plus: https://plus.google.com/+NarendraModi
Youtube: https://www.youtube.com/user/narendramodi
आपको बता दें कि हर एक मैसेज को देखना और उसका जवाब देना संभव नहीं है. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के पास इन मैसेज को जवाब देने के लिए टीम है, जिनसे वे लगातार अपडेट्स लेते हैं.
ईमेल के जरिये पीएम मोदी से जुड़ें
प्रधानमंत्री कार्यालय को [email protected] पर कनेक्ट किया जा सकता है. यह अकाउंट खास तौर पर जनता से बातचीत के लिए बनाया गया है. जन शिकायत या शासन से संबंधित मुद्दों के लिए पीएमओ को पत्र लिख सकते हैं. इनमें से किसी ईमेल आईडी- [email protected] और PMO ईमेल आईडी- [email protected] पर पीएम मोदी से संपर्क कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखें
प्रधानमंत्री को इस पते पर पत्र लिख सकते हैं. वेब सूचना प्रबंधक, साउथ ब्लॉक, रायसीना हिल, नयी दिल्ली – 110011 फोन नंबर – + 91-11-23012312 फैक्स – + 91-11-23019545, 23016857
अगर आप पीएम मोदी को http://pmindia.gov.in के माध्यम से पत्र लिखते हैं, तो उसे आधिकारिक निवास 7, रेसकोर्स रोड, नयी दिल्ली के पते पर भेजें. फिर यह सीधे पीएम मोदी तक पहुंच जाएगा.
ई-गवर्नेंस पोर्टल
प्रधानमंत्री ने जनता के साथ बातचीत करने के लिए ई-गवर्नेंस पोर्टल की शुरुआत की है. यह लोक शिकायत निवारण के लिए एक समर्पित पोर्टल है, जहां आप सीधे पीएम को लिख सकते हैं और उन्हें अपनी शिकायत के बारे में बता सकते हैं. अगर जरूरी हो, तो दस्तावेज भी अटैच कर दें. इस पोर्टल पर सुझाव, प्रतिक्रिया, शिकायत, शुभकामनाएं, नियुक्ति अनुरोध और संदेश अनुरोध भी लेते हैं. पोर्टल का एड्रेस है : http://pgportal.gov.in/pmocitizen/Grievancepmo.aspx MyGov.in
पीएम मोदी से फोन नंबर के जरिये संपर्क करें
अगर प्रधानमंत्री मोदी से फोन नंबर के जरिये जुड़ना चाहते हैं, तो इन नंबर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.
PMO: 011-23012312 PMO फैक्स: 011-23016857
मोदी के संपर्क नंबर: 011-23015603, 1111018939, 011-2301866868
PMO हेल्पलाइन : + 91-1800-110-031
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










