PM Modi Navratri Wishes: पीएम मोदी ने नवरात्रि और GST बचत उत्सव की शुभकामनाएं दी, आत्मनिर्भर भारत का संदेश

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi Navratri Wishes: मां शैलपुत्री की पुजा के साथ ही आज से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. देशभर में उत्साह के साथ इस पावन पर्व को मनाया जा रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने इसके साथ ही जीएसटी बचत उत्सव को लेकर भी शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

PM Modi Navratri Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, “आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं. साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए. जय माता दी!” पीएम मोदी ने आगे लिखा- “नवरात्रि में आज मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना का दिन है. मेरी कामना है कि माता के स्नेह और आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण रहे.”

स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी सुधार को लेकर ट्वीट किया और लिखा, “इस बार नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत विशेष है. GST बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को इस दौरान एक नई ऊर्जा मिलने वाली है. आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं.”

पीएम मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में स्वदेशी का दिया था मंत्र

जीएसटी दरों में कटौती लागू होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की पुरजोर वकालत की थी. उन्होंने कहा था कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार भारत की वृद्धि गाथा को गति देंगे, कारोबारी सुगमता को बढ़ाएंगे और अधिक निवेशकों को आकर्षित करेंगे. मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि के पहले दिन से ‘जीएसटी बचत उत्सव’ शुरू होगा और आयकर छूट के साथ यह ज्यादातर लोगों के लिए ”दोहरा लाभ” होगा. संशोधित जीएसटी दरों के लागू होने की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वदेशी देश की समृद्धि को उसी तरह मजबूती देगा, जिस तरह इसने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को शक्ति दी थी. उन्होंने कहा, ”हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना होगा. हमें हर दुकान को स्वदेशी (सामान) से सजाना होगा.”

ये भी पढ़ें: आज से रसोई के सामान से लेकर दवाइयां-गाड़ियां होंगी सस्ती, नवरात्रि के पहले दिन खुशियों की बौछार

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola