Video: आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 13 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

बस में आग लगने के बाद की तस्वीर (Photo: PTI)
Video : आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार (26 मार्च) को बस में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इसका वीडियो सामने आया है. नीचे देखें वीडियो.
Video : एक प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर हो गई. इसके बाद उसमें आग लग गई. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 23 घायल हुए. राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच चुकीं हैं. मृतकों की पहचान के साथ उनके परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही हैं. हादसे का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बचाव कार्य जारी है. आग को बुझाया जा रहा है. देखें वीडियो.
VIDEO | Andhra Pradesh: At least eight people were killed and about 18 injured in a bus fire accident in Markapuram district on Thursday. Rescue teams are working to identify the victims and gather details of their relatives.#AndhraPradeshNews #Fire
— Press Trust of India (@PTI_News) March 26, 2026
(Full video available on… pic.twitter.com/eDHHXcchAc
बस की टक्कर ट्रक से हुई
स्थानीय टीवी चैनलों के मुताबिक, बस की टक्कर बजरी (छोटे-छोटे पत्थर) से भरे एक ट्रक से हुई थी. पुलिस ने बताया कि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. फिलहाल अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. वे घटना से जुड़ी बाकी जानकारी जुटाने में लगे हैं.
जिंदा जल गए यात्री
हादसे के तुरंत बाद मार्कापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नागराजू ने एक टीवी चैनल से कहा कि करीब आठ लोग जिंदा जल गए. अब तक करीब 18 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. (हालांकि बाद में 13 लोगों की मौत की खबर आई) उन्होंने कहा कि घटना का पूरा ब्योरा जुटाने के प्रयास जारी हैं. बचाव दल मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. नागराजू ने आशंका जताई कि कुछ शव अब भी बस के अंदर फंसे हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश बस हादसा: पद्मा नदी में बस गिरने से 23 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी घायलों का सही इलाज कराया जाए. साथ ही हादसे की पूरी जांच करके इसकी रिपोर्ट जल्द देने के निर्देश भी दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










