दिल्ली में बारिश का अलर्ट, जानें 31 मार्च तक का वेदर अपडेट

Delhi Weather : 26 मार्च को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यहां गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. जानें मौसम विभाग की ओर से वेदर को लेकर क्या दी गई जानकारी.
Delhi Weather : दिल्ली का मौसम बिगड़ सकता है. गुरुवार को दिन में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से व्यक्त की गई है. अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
दिल्ली में बारिश के आसार
दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम करवट लेता नजर आएगा. आईएमडी (IMD) के अनुसार, 26 और 27 मार्च को हल्की बारिश, गरज-चमक और 20–40 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है. 28 मार्च को मौसम थोड़ा साफ रहेगा, जबकि 29 और 30 मार्च को फिर से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की बारिश के आसार हैं. बिजली चमकने और तेज हवाओं का भी असर दिख सकता है. 31 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान करीब 29 से 35 डिग्री के बीच रहेगा, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी.

27 मार्च का तापमान : इस दिन अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.
28 मार्च का तापमान : इस दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.
29 मार्च का तापमान : इस दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें : 25 से 30 मार्च तक गरज-चमक के साथ तेज हवा, जानें इस सप्ताह कहां होगी बारिश
हवा की क्वालिटी कैसी है दिल्ली की ?
दिल्ली में गुरुवार सुबह हवा की क्वालिटी मीडियम लेवल पर दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सुबह 9 बजे AQI 176 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. यानी हवा पूरी तरह साफ तो नहीं है, लेकिन बहुत खराब भी नहीं है.
हवा की क्वालिटी कैसा पता करें?
| AQI रेंज | स्थिति (कैटेगरी) | क्या मतलब है |
|---|---|---|
| 0 – 50 | अच्छा | हवा साफ है, कोई दिक्कत नहीं |
| 51 – 100 | संतोषजनक | सामान्य लोगों के लिए ठीक |
| 101 – 200 | मध्यम | हल्की परेशानी हो सकती है |
| 201 – 300 | खराब | सांस के मरीजों को दिक्कत |
| 301 – 400 | बेहद खराब | सभी के लिए नुकसानदायक |
| 401 – 500 | गंभीर | बहुत खतरनाक, बाहर कम निकलें |
CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) ने यह बताया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










