पीएम मोदी का एआई वीडियो बनाने वालों की खैर नहीं, ‘एक्स’ पर भी केस दर्ज

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Mar 2026 12:43 PM

विज्ञापन

एआई वीडियो मामले में केस दर्ज (सांकेतिक तस्वीर)

केरल साइबर पुलिस ने पीएम नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग के खिलाफ बनाये गए फेक एआई वीडियो मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के खिलाफ केस दर्ज किया है. जानें पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन

केरल पुलिस की साइबर विंग ने ‘एक्स’ और उसके एक अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोप है कि उन्होंने पीएम और चुनाव आयोग को गलत तरीके से दिखाने वाला एआई वीडियो वायरल किया, जो लोगों को गुमराह करने और बदनाम करने वाला था. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. मामले में जिम्मेदारों की पहचान की जा रही है.

जनता को गुमराह कर सकता था कंटेंट : पुलिस

पुलिस ने बयान में कहा कि ये कथित बदनाम करने वाले कंटेंट उन्हें आधिकारिक चैनलों (इसमें चुनाव आयोग भी शामिल था) के जरिए मिले. इसके बाद नोटिस जारी किया गया है. पुलिस ने कहा कि जांच में पाया गया कि ये कंटेंट जनता को गुमराह कर सकती थी. संवैधानिक संस्थाओं (वैसी संस्था जो संविधान के तहत काम करते हैं) की साख (विश्वास या भरोसा) को नुकसान पहुंचा सकती थी. ऐसे में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव पर निगेटिव इम्पैक्ट पड़ सकता था.

यह भी पढ़ें : AI से पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने वाला युवक बिहार से गिरफ्तार, अपने साथ ले गई दिल्ली पुलिस

किनके खिलाफ केस दर्ज किया गया, जानें

पुलिस ने बताया कि बुधवार (25 मार्च 2026) देर रात केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के साइबर क्राइम थाने ने एक्शन लिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) के अकाउंट ‘Laxmi N Raju (@valiant_Raju)’ और अन्य (जिसमें X Corp भी शामिल है) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है ताकि दोषियों की पहचान की जा सके. पहचान होने के बाद उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. जांच अभी जारी है. कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola