PM Modi Visit Maha Kumbh: पीएम मोदी संगम में लगाएंगे डुबकी, महाकुंभ का करेंगे दौरा

Updated:
विज्ञापन
PM Modi Visit Maha Kumbh

PM Modi Visit Maha Kumbh

PM Modi Visit Maha Kumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 5 फरवरी को प्रयागराज जाने वाले हैं. जहां महाकुंभ मेला का दौरा करेंगे और संगम में पवित्र स्नान करेंगे.

विज्ञापन

PM Modi Visit Maha Kumbh: प्रधानमंत्री मोदी के प्रयागराज दौरे को लेकर पीएमओ ने मंगलवार को जानकारी दी. एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 का दौरा करेंगे. सुबह करीब 11 बजे वह संगम में पवित्र स्नान करेंगे और मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे.”

बसंत पंचमी पर दो करोड़ लोगों ने अमृत स्नान किया

प्रयागराज महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान बसंत पंचमी पर करीब दो करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई. संगम घाट पर नागा साधु-संतों और आम श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई.

यह भी पढ़ें: PM Modi Speech: ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का किया गया अपमान’, पीएम मोदी ने पप्पू यादव और सोनिया गांधी पर साधा निशाना

सुरक्षा की खास तैयारी

मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के दौरान हुई भगदड़ की घटना के मद्देनजर बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर सुरक्षा की खास तैयारी की गई थी. सभी प्रमुख स्थलों पर भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. भगदड़ की घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी और 60 अन्य घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ें: PM Modi Speech: ‘कबाड़ बेचकर कमाए 2300 करोड़ रुपये’, स्वच्छता अभियान का मजाक उड़ाने पर भड़के पीएम मोदी

13 जनवरी से अबतक 34.97 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके हैं अस्था की डुबकी

प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ मेला जारी है. जो की 26 फरवरी को समाप्त होगा. अबतक कोरोडों लोगों ने आस्था की डुबकी लगा ली है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंकड़े का खुलासा किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के स्पंदन, राष्ट्रीय एकात्मता के जीवंत महोत्सव ‘महाकुम्भ-2025, प्रयागराज’ में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पवित्र संगम में आज 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान किया. अब तक 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य के भागी बन चुके हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola