Maharashtra Elections 2024: रायगढ़ में गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस ने गरीबी हटाने के नाम पर गरीबों को लूटा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Nov 2024 5:53 PM
PM Modi
Maharashtra Elections 2024: आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायगढ़ के पनवेल में एक जनसभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.
Maharashtra Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पनवेल में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को गरीब रखने के एजेंडे पर काम किया है. पीढ़ी दर पीढ़ी उन्होंने ‘गरीबी हटाओ’ का झूठा नारा दिया है. कांग्रेस ने गरीबी हटाने के नाम पर गरीबों को लूटा है. जो काम 10 साल में हुए, वो काम पहले भी हो सकते थे. लेकिन कांग्रेस की सरकारों की मंशा ही नहीं थी कि गरीब आगे आकर अपना हक मांगे. इसलिए आज भी कांग्रेस गरीबों के लिए कल्याण की हर योजना का जमकर विरोध करती है.
पिछले 10 वर्षों में पहली बार हालात बदले हैं
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, पिछले 10 वर्षों में पहली बार ये हालात बदले हैं. पहली बार कोई सरकार 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाई है. महायुति सरकार की नीतियां आज शोषितों और वंचितों की ताकत बन रही है.
Also Read: निरसा में दहाड़े योगी आदित्यनाथ, बोले- बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे
कांग्रेस वोट के लिए आपके बच्चों के भविष्य के साथ कर रही खिलवाड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस के एक नेता खुलेआम घोषणा कर रहे हैं कि वे घुसपैठियों, रोहिंग्याओं, बांग्लादेशियों को सस्ती दरों पर गैस सिलेंडर देंगे. यह इस बात का उदाहरण है कि कैसे वे वोट की खातिर आपके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. पीएम मोदी ने आगे कहा, हमें ध्यान रखना है. ये कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करने में आगे है. इसलिए कांग्रेस को रोकने की जिम्मेदारी गरीब भाई और बहनों की भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










