मिडिल ईस्ट जंग के बीच पीएम मोदी ने की कुवैत के युवराज से बात, जानिए क्या कहा?

Updated at : 18 Mar 2026 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो- पीटीआई

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बातचीत की. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति और हाल के घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया. इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें र आगामी ईद की शुभकामनाएं भी दी.

विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ मिडिल ईस्ट में बदलती स्थिति पर विचार-विमर्श किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है. बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें ईद की शुभकामनाएं भी दी.

शांति और स्थिरता पर जोर

दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बातचीत में क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए निरंतर राजनयिक संपर्क की जरूरत पर सहमति जताई. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मैंने कुवैत के युवराज से बात की और उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं. हमने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया और हाल के घटनाक्रम को लेकर चिंता व्यक्त की.

पीएम मोजी ने कुवैत के युवराज का दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर किसी भी तरह के हमले की निंदा की और कहा कि सुरक्षित जलडमरूमध्य सुनिश्चित करना भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कुवैत में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर समर्थन देने पर युवराज का धन्यवाद भी किया.

कुवैत से दूसरी बार पीएम मोदी ने की बात

पश्चिम एशिया में जंग की शुरुआत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के युवराज से यह दूसरी बार बात की है. मिडिल ईस्ट में फिलहाल काफी तनाव है. 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया था, इसके जवाब में ईरान ने भी कई खाड़ी देशों को निशाना बनाया है.

कई खाड़ी देशों के नेताओं से बात कर चुके हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने मौजूदा संघर्ष के दौरान सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ओमान, जॉर्डन, इजराइल और ईरान के नेताओं से भी बातचीत की है.

Also Read: खाड़ी में महायुद्ध की आहट! ईरान ने दी सऊदी, कतर और UAE के गैस फील्ड पर हमले की धमकी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola