PM Modi Spoke CJI BR Gavai: पीएम मोदी ने सीजेआई बीआर गवई से बात की, सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुई थी हमले की कोशिश
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Oct 2025 9:07 PM
पीएम मोदी और सीजेआई गवई
PM Modi Spoke CJI BR Gavai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई से बात की. सीजेआई पर सुप्रीम कोर्ट परिसर में सोमवार को हमले की कोशिश की गई थी. जिसके बाद पूरे देश भर में इसकी निंदा की जा रही है.
PM Modi Spoke CJI BR Gavai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीजेआई गवई से बात करने के बाद एक्स पर एक पोस्ट डाला और इसती जानकारी दी. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा- “भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई जी से बात की. आज सुप्रीम कोर्ट परिसर में उन पर हुए हमले से हर भारतीय आक्रोशित है. हमारे समाज में इस तरह के निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है. यह पूरी तरह से निंदनीय है. मैं ऐसी स्थिति में न्यायमूर्ति गवई द्वारा प्रदर्शित धैर्य की सराहना करता हूं. यह न्याय के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और हमारे संविधान की भावना को मजबूत करने को दर्शाता है.”
कोर्ट परिसर में वकील ने सीजेआई की ओर जूता उछालने की कोशिश की
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को कार्यवाही के दौरान एक वकील ने सीजेआई बीआर गवई की ओर कथित तौर पर जूता उछालने की कोशिश की. घटना के बाद सीजीआई ने अपना संयम बनाए रखा और कोर्ट में मौजूद अन्य वकीलों से अपनी दलीलें जारी रखने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘‘इन सब बातों से विचलित मत होइए. हम विचलित नहीं हैं. इन बातों का मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता.’’
कैसे घटी घटना?
वकीलों के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब सीजेआई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ वकीलों द्वारा उल्लेख किए गए मामलों की सुनवाई कर रही थी. आरोपी वकील की पहचान बाद में मयूर विहार निवासी राकेश किशोर के रूप में की गयी. वह मंच के पास पहुंचा, अपना जूता निकाला और उसे न्यायाधीशों की ओर उछालने का प्रयास किया. तभी कोर्ट में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हमले को रोका. वकील को तुरंत अदालत परिसर से बाहर ले जाया गया. जब वकील को ले जाया जा रहा था, तो उसे चिल्लाते हुए सुना गया, ‘‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’’.
ये भी पढ़ें: Attack On CJI BR Gavai: चीफ जस्टिस पर हमले की कोशिश, राहुल गांधी ने संविधान की भावना पर हमला बताया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










