Narendra Modi: पीएम मोदी ने जो बाइडेन से फोन पर की बात, यूक्रेन और बांग्लादेश पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

Narendra Modi Joe Biden

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से सोमवार रात फोन पर बात की. पीएम मोदी ने अपनी यूक्रेन यात्रा और बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के मुद्दे पर बातचीत की.

विज्ञापन

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात की. जिसमें उन्होंने यूक्रेन यात्रा और बांग्लादेश मुद्दे पर बातचीत की. पीएम मोदी ने जो बाइडेन के साथ बातचीत के बाद एक्स पर पोस्ट डाला और इसकी जानकारी दी.

पीएम मोदी ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर जो बाइडेन के साथ बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडेन के साथ बातचीत के बाद एक्स पर लिखा, हमने यूक्रेन की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत विचारों का आदान-प्रदान किया. मैंने शांति और स्थिरता की शीघ्र वापसी के लिए भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया. हमने बांग्लादेश की स्थिति पर भी चर्चा की और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

पीएम मोदी ने जो बाइडेन को यूक्रेन यात्रा की जानकारी दी

यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बिडेन को यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बातचीत और कूटनीति के पक्ष में भारत की लगातार स्थिति को दोहराया और शांति और स्थिरता की जल्द वापसी के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-अमेरिका साझेदारी के प्रति कटिबद्धता के लिए राष्ट्रपति बाइडेन की प्रशंसा की. बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने क्वाड सहित बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola