वायुसेना की  ताकत देख कांप उठा आतंकवाद! डेटा और ड्रोन से दुश्मन को दी मात

Updated:
विज्ञापन
PM Narendra Modi AFS Adampur

PM Narendra Modi AFS Adampur

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस में संबोधन करते हुए जवानों का हौसला बढ़ाया. साथ ही देश जवानों की ताकत की सराहना करते हुए आतंकवादियों को यह संदेश दिया है कि भारत न केवल आतंकवाद के खिलाफ कड़ा है, बल्कि उनके उठाए हर एक कदम का भारत कड़ा जवाब देगा.

विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को आदमपुर एयरबेस पर जवानों से मिलने पहुंचे हैं. जहां इन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए जवानों को बधाई दी. भारतीय सेना की ताकत और बहादुरी की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना न केवल दुश्मनों को हथियारों से, बल्कि ड्रोन और डेटा का भी इस्तेमाल कर मारने में माहिर हो गई है.

भारत द्वारा पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया है, जिसके तहत 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया. इस हमले में 100 आतंकवादी मारे गए.

पीएम मोदी ने खोली पाकिस्तान की पोल

मंच पर खड़े होकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान प्रोपेगेंडा की पोल खोल दी. दरअसल पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसके हमले में एस- 400 डिफेंस मिसाइल सिस्टम तबाह हो गया है. लेकिन पीएम मोदी जहां खड़े होकर भाषण दे रहे थे उसके पीछे यह S-400 डिफेंस सिस्टम और मिग-29 जेट खड़े थे. इस तस्वीर का स्पष्ट मतलब था कि पाकिस्तान के दावे खोखले हैं.

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola