भारत माता की जय’ से दुश्मन का कलेजा कांपता है’ आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी ने पाक को दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
pm modi

pm modi

PM Modi: आज सुबह पीएम मोदी आदमपुर एयरबेस पर जवानों से मिलने पहुंचे हैं. जहां उन्होने संबोधन के दौरा न सिंदूर के जरिए इतिहास रच दिया है और करहा की आज भारत माता की जय मैदान में भी गुंजती है और मिशन में भी. आगे उन्होंने कहा कि जब भारत के जवान भारत माता की जय बोलते हैं, तो वहां दुश्मनों के कलेजे कांपते हैं.

विज्ञापन

PM Modi: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को आदमपुर एयरबेस पहुंचकर भरतीय जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. फोटो भी खींचवाई. जिसके बाद दोपहर को 3:30 बजे प्रधानमंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इतिहास रच दिया है. आज भारत माता की जय मैदान में भी गुंजती है और मिशन में भी. आगे उन्होंने कहा कि जब भारत के जवान भारत माता की जय बोलते हैं, तो वहां दुश्मनों के कलेजे कांपते हैं.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि ‘आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला. साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था. भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा, क्योंकि वे हमारे देश के लिए हर काम करते हैं.’

प्रधानमंत्री ने दो टूक कहा, “भारत का मत एकदम स्पष्ट है टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते. टेरर और ट्रेड, एक साथ नहीं चल सकते. और पानी और खून, एक साथ नहीं बह सकते.” यह बयान केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि भारत की आक्रामक और निर्णायक विदेश नीति का प्रतिबिंब है.

पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर पाकिस्तान से कभी बातचीत होगी, तो वह आतंकवाद के मुद्दे पर ही होगी और उसका केंद्र होगा पाक अधिकृत कश्मीर (PoK). उन्होंने कहा, “हमारी घोषित नीति रही है पाकिस्तान से बात तभी होगी, जब वह आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाएगा, और बात का विषय होगा सिर्फ PoK.”

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola