PM Modi Manipur Visit: मणिपुर में अचानक हेलीकॉप्टर छोड़ सड़क मार्ग से क्यों चल दिए पीएम मोदी, सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
PM Modi Travel by Road in Manipur

मणिपुर में सड़क मार्ग से जाते पीएम मोदी

PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मणिपुर के इंफाल हवाई अड्डे पर उतरे, तो भारी बारिश हो रही थी. मौसम उनके लिए हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर जाने के अनुकूल नहीं था. भारी बारिश के बावजूद, प्रधानमंत्री ने सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचने का फैसला किया ताकि वे लोगों से बातचीत कर सकें. सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में डेढ़ घंटे का समय लगता था. लेकिन इसके बावजूद पीएम मोदी ने सड़क मार्ग से जाने का फैसला किया. पीएम के इस फैसले से कुछ देर के लिए सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए. हालांकि पीएम मोदी के मणिपुर दौरे के लिए सुरक्षाकर्मी पहले से सुरक्षा पर तैनात थे. पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी.

विज्ञापन

PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद मणिपुर की अपनी पहली यात्रा के तहत शनिवार दोपहर इंफाल पहुंचे. पीएम मोदी ने चूड़ाचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, तो मेइती बहुल इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने भारी बारिश के बावजूद सड़क मार्ग से सीधे कुकी बहुल चूड़ाचांदपुर पहुंच गए. अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले, उनका अपने आधिकारिक कार्यक्रम के तहत मिजोरम की राजधानी आइजोल से सीधे चूड़ाचांदपुर के लिए उड़ान भरने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनकी यात्रा योजना बाधित हो गई.

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के लिए दिखाया स्नेह : एन बीरेन सिंह

मणिपुर के पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, “भारी बारिश के बावजूद, आप सभी ने देखा है कि कैसे बड़ी संख्या में लोग यहां एकत्र हुए हैं. यह पीएम मोदी और भाजपा के प्रति लोगों के प्रेम को दर्शाता है. चुराचंदपुर में भी बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए. खराब मौसम के कारण, पीएम मोदी सड़क मार्ग से चुराचंदपुर गए. हमने पहले कभी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जिसने मणिपुर के लिए इतना गहरा स्नेह दिखाया हो…”

पीएम मोदी के कार्यक्रम में तैनात थे बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी

मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद मोदी का यह मणिपुर का पहला दौरा है. प्रधानमंत्री के सभा स्थलों इंफाल में लगभग 237 एकड़ में फैले कांगला किले और चूड़ाचांदपुर के पीस ग्राउंड तथा उसके आसपास बड़ी संख्या में राज्य और केंद्रीय बलों के जवान तैनात किए गए थे. शुक्रवार रात से राज्य में भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण कांगला किले के कुछ हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया है.

मणिपुर हिंसा में अब तक 260 लोगों की जा चुकी है जान

राज्य का मोदी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब विपक्षी दल कुकी और मेइती समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री द्वारा मणिपुर का दौरा नहीं किए जाने को लेकर कई बार आलोचना कर चुके हैं. मई 2023 से हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं.

ये भी पढ़ें: PM Modi in Manipur : विकास के लिए शांति जरूरी, चूड़ाचांदपुर में बोले पीएम मोदी

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola