PM Modi in Rajasthan : राजस्थान पर पीएम मोदी का खास फोकस! बीकानेर में जनसभा को करेंगे संबोधित
**EDS: IMAGE VIA PIB** Raipur: Prime Minister Narendra Modi addresses the inauguration and foundation stone laying ceremony of several developmental projects, in Raipur, Friday, July 7, 2023. (PTI Photo)(PTI07_07_2023_000273B)
PM Modi in Rajasthan : बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में मोदी ढ़ाई हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने वाले हैं. जानें चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीकानेर की जनसभा के बारे में खास बातें
PM Modi in Rajasthan : इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले जहां कांग्रेस दोबारा सत्ता में आने का प्रयास कर रही है. वहीं प्रदेश की सत्ता भाजपा छीनने के लिए प्लान तैयार कर रही है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के बीकानेर के नौरंगदेसर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीकानेर आगमन को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने समीक्षा बैठक शुक्रवार को की. साथ ही आयोजन स्थल का जायजा लिया. केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया है.
भाजपा की ओर से पीएम मोदी के दौरे को लेकर बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में मोदी ढ़ाई हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने वाले हैं. बयान के अनुसार इसके साथ ही प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे. मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे.
यहां चर्चा कर दें कि कांग्रेस इस बार राजस्थान में सरकार रिपीट करने का दावा कर रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर कई कांग्रेस नेता बार-बार ये कहते नजर आ चुके हैं कि हम 25 साल से चले आ रहे सियासी ट्रेंड को इस बार तोड़ देंगे. जनता से जुड़े फैसलों के दम पर कांग्रेस फिर से सत्ता पर काबिज होगी. लेकिन सच तो यही है कि राजस्थान में सत्ताधारी दल फिर से सत्ता में नहीं आ पाता है.
Also Read: चुनावी समरः राजस्थान, छत्तीसगढ़, एमपी और तेलंगाना चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, प्रभारियों की नियुक्ति
-आज की जनसभा के जरिए भाजपा का 6 जिलों की 30 विधानसभा और 4 लोकसभा सीटों को साधने का प्लान है.
-पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के दौरान 2,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.
-पिछले 20 साल में राजस्थान में हुए चार चुनावों में कोई भी पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में कामयाब नहीं रही है.
-सत्ताधारी पार्टी के विधायक दुबारा चुनाव मैदान में उतरते हैं तो उनमें से ज्यादातर को हार का सामना करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










