PM Modi in Bhavnagar : दुनिया में हमारा कोई दुश्मन नहीं, भावनगर में पीएम मोदी ने कहा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Sep 2025 12:28 PM
भावनगर में प्रधानमंत्री मोदी (Photo: PTI)
PM Modi in Bhavnagar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भावनगर में एक कार्यक्रम में 34,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया.
PM Modi in Bhavnagar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावनगर से 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के बंदरगाह हमारे देश के वैश्विक समुद्री शक्ति के रूप में उभार की रीढ़ हैं. ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में हम विदेशी जहाज पर निर्भर हो गए जिसका नुकसान हमें उठाना पड़ा.
सौ दुखों की एक ही दवा है—आत्मनिर्भर भारत, बोले पीएम मोदी
भावनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है. अगर हमारा कोई दुश्मन है, तो वह है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता.” उन्होंने कहा, “आज भारत ‘विश्वबंधु’ की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है. हमारा सबसे बड़ा दुश्मन हमारी परनिर्भरता है और हमें मिलकर इस दुश्मन को हराना होगा. जितनी ज्यादा विदेशी निर्भरता होगी, उतनी बड़ी देश की असफलता होगी. विश्व शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए, दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश आत्मनिर्भर बने. अगर हम दूसरों पर निर्भर रहेंगे तो हमारी आत्मसम्मान को ठेस पहुंचेगी. हम 140 करोड़ देशवासियों का भविष्य दूसरों पर नहीं छोड़ सकते. आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी जोखिम में नहीं डाल सकते. सौ दुखों की एक ही दवा है—आत्मनिर्भर भारत.”
यह भी पढ़ें : Watch Video : गाड़ी से बाहर निकलकर पीएम मोदी ने हिलाया हाथ, भीड़ एक झलक पाने को दिखी बेताब
कांग्रेस ने भारत की हर क्षमता को नजरअंदाज किया : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,“…भारत में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने भारत की हर क्षमता को नजरअंदाज किया.” उन्होंने कहा, “भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा और दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा होना होगा. हमारे पास क्षमता की कमी नहीं थी, लेकिन कांग्रेस की नीतियों के कारण 6-7 दशक बाद भी देश वह सफलता नहीं पा सका, जिसका वह हकदार था. इसके दो बड़े कारण रहे—पहला, कांग्रेस सरकार ने लंबे समय तक देश को लाइसेंस-कोटा राज में फंसाए रखा और हमें विश्व बाज़ार से अलग कर दिया. दूसरा, जब वैश्वीकरण का दौर आया, तब केवल आयात का रास्ता अपनाया गया. हजारों-लाखों करोड़ के घोटाले हुए. कांग्रेस की इन नीतियों ने देश के युवाओं को भारी नुकसान पहुंचाया और भारत की असली ताकत सामने आने से रोक दी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










