राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर की थी ऐसी टिप्पणी, मानहानि मामले में सुनवाई आज

Updated:
विज्ञापन
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर की थी ऐसी टिप्पणी, मानहानि मामले में सुनवाई आज

राहुल गांधी ने 2018 में राफेल फाइटर जेट के सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की थी. जिसमें राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कमांडर इन थीफ कहा था. इसी टिप्पणी को लेकर भाजपा समर्थक महेश श्रीश्रीमल ने शिकायत दर्ज करायी थी.

विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि मामले में आज बंबई हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. 2018 में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उसी को लेकर कांग्रेस सांसद के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर क्या दिया था बयान

दरअसल राहुल गांधी ने 2018 में राफेल फाइटर जेट के सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की थी. जिसमें राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कमांडर इन थीफ कहा था. इसी टिप्पणी को लेकर भाजपा समर्थक महेश श्रीश्रीमल ने शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी की टिप्पणी से पीएम मोदी के समर्थकों की भावनाओं को आहत किया था.

पिछले साल कोर्ट ने राहुल गांधी को दी थी बड़ी राहत

पिछले साल पीएम मोदी मानहानि मामले में कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली थी. कोर्ट ने उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होने से राहत दी थी.

Also Read: सर्जिकल स्ट्राइक: ‘दिग्विजय हजारों किलोमीटर तक राहुल गांधी के साथ चले फिर भी…’, रविशंकर प्रसाद ने कही ये बात

राहुल गांधी के वकील ने मानहानि मामले को रद्द करने की मांग की थी

गौरतलब है कि पिछले साल राहुल गांधी के वकील ने कुशाल मोर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें मामले को रद्द करने की मांग की थी. याचिका में कहा गया था कि राहुल गांधी ने टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लेकर की थी और शिकायतकर्ता पीड़ित पक्ष नहीं है.

Also Read: सर्जिकल स्ट्राइक पर बवाल, राहुल गांधी ने दिग्विजय के बयान से किया किनारा, कहा- सेना के शौर्य पर सवाल नहीं

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola