सर्जिकल स्ट्राइक पर बवाल, राहुल गांधी ने दिग्विजय के बयान से किया किनारा, कहा- सेना के शौर्य पर सवाल नहीं
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Jan 2023 2:07 PM
राहुल गांधी से जब दिग्विजय सिंह के बयान पर सवाल किया गया तो पूर्व पार्टी अध्यक्ष ने कहा, मैं दिग्विज सिंह के बयान से सहमत नहीं हूं, उनका बयान निजी है. उन्होंने आगे कहा, सेना कुछ भी करे तो सबूत की जरूरत नहीं. सेना के शौर्य पर कोई सवाल नहीं. भारतीय सेना पर हमें पूरा विश्वास है.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिये गये बयान को लेकर भारी हंगामी जारी है. एक ओर जहां भारतीय जनता हमलावार है, तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने बयान से किनारा कर लिया है. जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद राहुल गांधी ने भी दिग्विजय सिंह के बयान से खुद को अलग कर लिया है. राहुल गांधी ने इस उनका निजी बयान करार दिया है.
सेना पर हमें पूरा विश्वास : राहुल गांधी
राहुल गांधी से जब दिग्विजय सिंह के बयान पर सवाल किया गया तो पूर्व पार्टी अध्यक्ष ने कहा, मैं दिग्विज सिंह के बयान से सहमत नहीं हूं, उनका बयान निजी है. उन्होंने आगे कहा, सेना कुछ भी करे तो सबूत की जरूरत नहीं. सेना के शौर्य पर कोई सवाल नहीं. भारतीय सेना पर हमें पूरा विश्वास है.
बयान पर दिग्विजय सिंह ने दी सफाई
सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने के बाद विरोध का सामना कर रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सफाई दी है. उन्होंने कहा, हम सुरक्षा बलों का काफी सम्मान करते हैं और उनको सर्वोच्च स्थान देते हैं.
Also Read: सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर बुरे फंसे दिग्विजय सिंह, अब दे रहे सफाई, BJP ने कांग्रेस पर बोला हमला
#WATCH | We don't appreciate Digvijaya Singh's personal views. His views are outlying views. We are absolutely clear that the Armed Forces do their job exceptionally well and they do not need to provide proof of that: Congress MP Rahul Gandhi pic.twitter.com/O67iRg8aNk
— ANI (@ANI) January 24, 2023
सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह ने क्या दिया था बयान
सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. जम्मू कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों को श्रीनगर से दिल्ली हवाई मार्ग से लाने के उसके (सीआरपीएफ के) अनुरोध पर सहमत नहीं हुई थी और पुलवामा में 2019 के एक आतंकी हमले में 40 सैनिकों को अपना बलिदान देना पड़ा. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, वे सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं. वे कई लोगों को मारने की बात करते हैं लेकिन कोई सबूत नहीं दिया. वे झूठ के पुलिंदों के सहारे शासन कर रहे हैं.
भाजपा ने कांग्रेस और दिग्विजय पर बोला हमला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपनी नफरत में अंधी हो गई है और उसने सशस्त्र बलों का अपमान किया है. भाजपा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से यह प्रदर्शित होता है कि देश में की जा रही राहुल गांधी नीत पदयात्रा सिर्फ नाम की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ है, जबकि वह और उनकी पार्टी के सहकर्मी देश तोड़ने के लिए कार्य कर रहे हैं. भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया, यह असल में ‘भारत तोड़ो’ यात्रा है. उन्होंने कहा, यदि वे सशस्त्र बलों के खिलाफ बोलेंगे, तो भारत बर्दाश्त नहीं करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










